Responsive Scrollable Menu

IOCL Marketing Division NR Apprentices Online Form 2026 for 433 Post

IOCL Marketing Division Northern Region Apprentices Recruitment 2026 Apply Online for 433 Post Post Update Date: 08-08-2026 Short Description: Indian Oil Corporation Limited (IOCL) has released notification for IOCL Marketing Division NR Apprentices in which there are 433 Post . Eligible candidates can apply online between 07/08/2026 to 06/09/2026. All the IOCL Marketing Division NR ...

Continue reading on the app

असम बाढ़ राहत के लिए Gen Z, DU और नॉर्थ ईस्ट छात्रों ने मिलाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान

असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता को लेकर परिवारों की मदद को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय  के युवा और नॉर्थ ईस्ट समुदाय के छात्रों ने हाथ मिलाया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने युवाओं और नागरिक समाज को जोड़ा. असम बाढ़ राहत अभियान आरंभ हो चुका है. इस पहल में युग संस्कृति न्यास सहयोगी से संबंधित है. 

असम में लगातार जारी बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों प्रभावित हुए हैं. कई इलाकों में राहत और पुनर्वास का काम जारी है. ऐसे मुश्किल वक्त में दिल्ली में पढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट के छात्रों और Gen Z युवाओं ने अपने राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान शुरू करने का फैसला किया है.

खाद्य सामग्री से लेकर दवाइयों तक जुटाई जाएगी राहत सामग्री

अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पैकेज्ड पेयजल, दवाइयां, स्वच्छता सामग्री, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जुटाया जाएगा. आयोजकों का कहना है कि एकत्रित राहत सामग्री को स्थानीय स्वयंसेवकों और उपयुक्त राहत नेटवर्क के समन्वय से जरूरतमंद इलाकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

इस पहल का उद्देश्य केवल राहत सामग्री जुटाना नहीं है, बल्कि दिल्ली में रहने वाले नॉर्थ ईस्ट समुदाय, छात्रों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, कारोबारी संस्थानों और आम नागरिकों को भी इस मानवीय अभियान से जोड़ना है.

आचार्य धर्मवीर ने युवाओं की पहल का किया समर्थन

युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर ने अभियान का समर्थन करते हुए देशवासियों से असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि असम देश के राष्ट्रीय परिवार का अभिन्न हिस्सा है और जब हजारों परिवार मुश्किल हालात से गुजर रहे हों, तब केवल संवेदना जताना पर्याप्त नहीं है. उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सेवा और सहायता के काम में लगाने की अपील की.

आचार्य धर्मवीर ने कहा कि राहत अभियान में योगदान की मात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने की भावना और प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी राहत अभियान को व्यापक और प्रभावी बना सकती है.

छात्रों ने कहा- असम के साथ खड़ा है दिल्ली का युवा

वेंकटेश्वर कॉलेज नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और तृतीय वर्ष की राजनीति विज्ञान की छात्रा देव्यानी लामा ने कहा कि असम के लोगों के लिए यह बेहद कठिन समय है और छात्र समुदाय अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहता है. उन्होंने कहा कि छात्रों के संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सामूहिक प्रयास निश्चित तौर पर बदलाव ला सकता है. एसोसिएशन की उपाध्यक्ष और तृतीय वर्ष की इतिहास की छात्रा प्रियंका डोले ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का छोटा सा योगदान भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. उन्होंने लोगों से असम की सहायता के लिए आगे आने की अपील की.

सांस्कृतिक सचिव और तृतीय वर्ष की इतिहास की छात्रा अनिंदिता रे ने कहा कि संकट के समय संस्कृति और मानवीय संबंध लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं. उन्होंने कहा कि छात्र अपनी चिंता को सार्थक सहयोग में बदलना चाहते हैं. वहीं, एसोसिएशन की सलाहकार समिति के सदस्य और तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र के छात्र अनिश भगवती ने कहा कि मानवीय सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. उन्होंने राहत अभियान में हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई.

Gen Z की ऊर्जा को सेवा से जोड़ने की कोशिश

आयोजकों के मुताबिक, अभियान के जरिए Gen Z की ऊर्जा, युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और नॉर्थ ईस्ट समुदाय की एकजुटता को मानवीय सहायता के प्रयास से जोड़ा जा रहा है.

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि राहत कार्य का मकसद सिर्फ सामग्री जुटाना नहीं, बल्कि दिल्ली में रहने वाले नॉर्थ ईस्ट समुदाय और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना भी है.

आचार्य धर्मवीर ने नागरिकों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान करने की अपील करते हुए कहा कि छोटा या बड़ा, हर योगदान बाढ़ प्रभावित किसी परिवार के जीवन में बदलाव ला सकता है. उन्होंने इसे अपनी चिंता को सेवा में बदलने का समय बताया.

अभियान से जुड़े छात्र प्रतिनिधि

  •  देव्यानी लामा – अध्यक्ष, नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन, तृतीय वर्ष, राजनीति विज्ञान
  •  प्रियंका डोले – उपाध्यक्ष, तृतीय वर्ष, इतिहास
  • अनिंदिता रे – सांस्कृतिक सचिव, तृतीय वर्ष, इतिहास
  • अनिश भगवती – सलाहकार समिति सदस्य, तृतीय वर्ष, समाजशास्त्र

वेंकटेश्वर कॉलेज नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन और सहयोगी संस्थाओं ने दिल्ली में रहने वाले नॉर्थ ईस्ट समुदाय, छात्र संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, कारोबारी संस्थानों और देशवासियों से अपनी क्षमता के अनुसार असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता करने की अपील की है. “सेवा, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता” के संदेश के साथ शुरू किया गया यह अभियान युवाओं की ऊर्जा को मानवीय सेवा से जोड़ने की कोशिश है.

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान ने भारत के लिए कब खेला था आखिरी टेस्ट मैच... क्या श्रीलंका में गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI में मिलेगी जगह

Sarfaraz Khan played last test match: साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मुंबई के आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज़ खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. लगभग दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में लौट रहे 28 वर्षीय सरफराज़ ने हालिया रणजी ट्रॉफी 2025/26 सत्र में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे. हालांकि, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल की मौजूदगी के चलते प्लेइंग XI में उनकी जगह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. Sun, 9 Aug 2026 21:47:48 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 घंटे के अंदर बारिश से भयंकर तबाही? IMD की खतरनाक चेतावनी! | IMD Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:23+00:00

Mojtaba Khamenei Video: मौत की अफवाहों के बीच सामने आया मुजतबा खामेनेई का वीडियो | Iran vs USA War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers