Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, सीजफायर के दूसरे दिन जाने कितने लुढ़के दाम

Gold Silver Price Fall: गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 की शाम सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई. सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल उठे हैं. जहां सोने के दाम में करीब 1,200 रुपये की कमी आई, वहीं चांदी की कीमत में लगभग 8,000 रुपये की गिरावट देखी गई. लगातार बढ़ती कीमतों के बाद यह गिरावट निवेशकों और आम ग्राहकों दोनों के लिए राहत लेकर आई है.

सोने के दाम में कितना बदलाव?

बता दें कि India Bullion and Jewellers Association के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,184 रुपये घटकर 1,49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले इसकी कीमत 1,51,121 रुपये थी.  इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है और अब यह 1,37,342 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पहले 1,38,427 रुपये था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,12,453 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,13,341 रुपये थी.

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का भाव 7,883 रुपये कम होकर 2,36,158 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. इससे पहले यह 2,44,041 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी. इस गिरावट ने खासकर बड़े निवेशकों और इंडस्ट्रियल खरीदारों को राहत दी है.

वायदा बाजार में मिलाजुला रुख

वायदा बाजार में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में हल्की तेजी देखने को मिली और यह 0.47 फीसदी बढ़कर 1,52,488 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,38,483 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इससे साफ है कि बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक स्तर पर भी सोने और चांदी में कमजोरी देखने को मिली. सोना करीब 0.11 फीसदी गिरकर 4,770 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग 74 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही. विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली (profit booking) किए जाने से कीमतों पर दबाव पड़ा है. 

गिरावट की बड़ी वजह क्या?

जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती ने भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है. इसके अलावा, पिछले एक साल में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है सोना करीब 54 प्रतिशत और चांदी 144 फीसदी तक चढ़ी है. ऐसे में मौजूदा गिरावट को एक “स्वाभाविक करेक्शन” माना जा रहा है. 

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट निवेश के लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, बाजार की अस्थिरता को देखते हुए सतर्कता बरतना भी जरूरी है. 

सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट फिलहाल खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है. लेकिन वैश्विक परिस्थितियों और बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए आगे भी कीमतों में बदलाव जारी रह सकता है. ऐसे में निवेश से पहले सही जानकारी और रणनीति बेहद जरूरी है. 

यह भी पढ़ें - सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं

 

Continue reading on the app

KKR vs LSG: नॉट आउट थे फिन एलन, फिर क्यों दिया गया आउट? विवादित कैच के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल

KKR vs LSG : आईपीएल 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के शुरुआत में ही एक विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंक के बीच जंग छिड़ गई है. ये पूरा विवाद केकेआर के सालमी बल्लेबाज फिन एलन से जुड़ा हुआ है. जब लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने दिगवेश राठी के हाथों उन्हें बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करा दिया. तब उनके कैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया. 

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मनना है कि फिन एलन कैच आउट नहीं थे. फील्डिर ने जब कैच लिया तब उनका पैर बाउंड़ी लाइन से लग गया था. ऐसे वे फिन एलन नॉटआउट थे लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. अब सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. कुछ फैंस उन्हें नॉट आउट बता रहे हैं तो कुछ फैंस उन्हें आउट बता रहे हैं. 

फिन एलन आउट या नॉटआउट?

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. लखनऊ के लिए प्रिंस यादव पारी का दूसरा ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की चौथी बॉल उन्होंने एलन को डाली और उन्होंने बड़ा शॉट लगाया. बॉल कीपर के ऊपर से होते हुए डीप थर्डमैन के पास चली गई. वहां पर फील्डिंग कर रहे दिगवेश राठी ने कैच पकड़ लिया और एलन को कैच आउट दे दिया गया.

इस कैच पर कई फैंस सवाल उठा रहे हैं. वो मान रहे हैं कि राठी का पैर कैच लेते वक्त बाउंड्री रोप से लग गया था. ऐसे में फिन एलन जो नॉट आउट थे. उन्हें आउट दे दिया गया. लेकिन क्रिकेट के नियमों और थर्ड अंपायर के हिसाब से फिन एलन आउट थे और उन्हें आउट दे दिया गया. उन्होंने इस मैच में 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 9 रन बनाए. इस समय तक केकेआर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन बना चुकी है.

ये भी पढ़ें : क्रिकेट जगत में शोक की लहर! IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन, जानें कहां ली अंतिम सांस

Continue reading on the app

  Sports

केरलम-असम और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग दर्ज, EVM में कैद 1899 उम्मीदवारों की किस्मत, 4 मई को आएंगे नतीजे

केरलम, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। तीनों ही जगहों पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे बंपर वोटिंग दर्ज की गई। अब लाखों वोटर्स के फैसले ईवीएम में बंद हो गए हैं। इन चुनावों में कुल 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना … Thu, 09 Apr 2026 21:51:23 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : बंगाल में PM मोदी का बड़ा ऐलान !| Bengal Election 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:31:51+00:00

Anant Ambani 31st Birthday: अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन आज, गौमाता को खिलाया 56 भोग! Gau Seva #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:40:02+00:00

America Iran Ceasefire Update : 10 बजते ही ईरान ने अमेरिका को चौंकाया! Netanyahu | Trump । N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:30:27+00:00

News Ki Pathshala: सीजफायर के बाद भी ईरान को ट्रंप ने दी धमकी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:29:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers