Sitamarhi silao khaja: सीतामढ़ी के अरुण शाह सिलाव खाजा, गलियों में महकता 50 साल का स्वाद
Sitamarhi Arun shah silao khaja: अरुण शाह चार-पांच दशकों से सिलाव का खाजा बेच रहे हैं, जो बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है. उनकी मिठाई की मांग पूरे साल बनी रहती है, लोग इसे चाय के साथ या मेहमानों के स्वागत में पसंद करते हैं. अरुण शाह की पहचान सिर्फ एक दुकानदार के रूप में नहीं, बल्कि स्वाद और परंपरा के प्रतीक के रूप में है. दुकानदार के अनुसार इस मिठाई को बनाने में सिंघाड़े का आटा, मैदा और चीनी का उपयोग किया जाता है. पूरी प्रक्रिया में करीब 2 से 3 घंटे लग जाते हैं, क्योंकि परतदार बनावट तैयार करने में विशेष मेहनत करनी पड़ती है. आज यह मिठाई लगभग ₹300 प्रति किलो के भाव से बिक रही है.
दिल्ली स्ट्रीट फूड गाइड, चांदनी चौक से कनॉट प्लेस तक सफर, हर गली में स्वाद ही स्वाद
Delhi street food; चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में आपको स्वादिष्ट खाने का मजा मिलेगा. पराठे वाली गली, छोले भटूरे, मोमोज, गोलगप्पे और चाट जैसे व्यंजन यहां की पहचान हैं. लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है, सही रेस्टोरेंट और साफ जगह चुनें और पानी की बोतल साथ रखें. राजधानी की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड आपके लिए एक खास अनुभव हो सकता है. दिल्ली का खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाता है. लेकिन स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
























