लखनऊ सुपर जाएंट्स अभी रोमांचक जीत का जश्न पूरी तरीके से मना भी नहीं पाई थी कि टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम का स्टार स्पिनर पूरे सीजन से बाहर हो गया है। लखनऊ ने गुरुवार को केकेआर को मात दी थी। लखनऊ ने ये मैच कोलकाता के मुंह से छीना था। इस दौरान मुकुल चौधरी ने टीम के लिए तूफानी पारी खेली थी।
लखनऊ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने फैंस को बुरी खबर दी है।
मूडी ने बताया कि श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसारंगा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मूडी ने हसारंगा को दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए हैं।
मूडी ने कहा कि, हम इस बात के लिए तैयार हैं कि वह हमारे साथ जुड़ नहीं पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट के बारे में विचार कर रहे हैं और अगर 24-48 घंटे में इसका ऐलान कर देंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, साथउ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे हसारंगा की जगह ले सकते हैं। अगर वह आते हैं तो ये उनका पहला आईपीएल होगा। वह अभी तक इसस लीग में नहीं खेले हैं। जॉर्ज लिंडे ने अभई तक अपने करियर में 37 टी20 खेले हैं और 35 विकेट अपने नाम किए हैं। लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड दौरे पर खेला था जहां उन्होंने चार पारियों में एक विकेट लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम का हिस्सा थे। वह दुनिया की अलग-अलग क्रिकेट लीगों में हिस्सा लेते रहे हैं। वह अपने देश की एसएस 20 लीग, द हंड्रेड, मेजर क्रिकेट लीग और पीएसएल में खेलते रहे हैं।
Fri, 10 Apr 2026 16:05:00 +0530