Responsive Scrollable Menu

आखिर सर्जरी से 8 घंटे पहले क्यों रखा जाता है भूखा? भरपेट खाने के बाद ऑपरेशन करने का खौफनाक अंजाम!

आपने अक्सर देखा होगा कि डॉक्टर्स मरीज को सर्जरी से 8 से 12 घंटे पहले तक भूखा रखते हैं. खाली पेट ही सर्जरी की जाती है. लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? भरपेट खाने के बाद आखिर क्यों सर्जरी नहीं की जाती है?

Continue reading on the app

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना

खाना शरीर का ईंधन है और इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए घर का खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन आप किस समय क्या खा रहे हैं, यह बहुत अधिक मायने रखना है। खासतौर से, रात का खाना आपकी नींद, वजन और पाचन पर सीधा असर डालता है। इसलिए, रात का खाना बेहद सोच-समझकर चुनना चाहिए।

हालांकि, अक्सर यह देखने में आता है कि लोग दिन का बचा हुआ खाना ही रात में खा लेते हैं। इससे भले ही उनका पेट भर जाए, लेकिन कहीं ना कहीं सेहत को काफी नुकसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ इंडियन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको रात में खाने से बचना चाहिए-

चावल (White Rice)

अधिकतर घरों में अगर दिन में चावल बने हैं और वह बच गए हैं तो लोग रात में भी उसे खा लेते हैं। लेकिन रात में व्हाइट राइस खाना अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, इसमें कार्ब्स ज्यादा होते हैं, जो फैट में जल्दी बदलते हैं। साथ ही साथ, इससे ब्लड शुगर भी स्पाइक हो सकता है। चावल खाने के कुछ देर बाद ही आपको फिर से भूख लग सकती है। इसलिए, अगर आपको चावल खाना ही है तो ब्राउन राइस खाएं या फिर चावलों को कम मात्रा में लें।

इसे भी पढ़ें: Still Alive में Samay Raina ने बयां किया Psychosis का दर्दनाक अनुभव, जानें इसके बारे में

दही (Curd)

रात के समय दही खाने से भी बचना चाहिए। बहुत से लोगों को रात में दही खाने या फिर फ्रिज की रखी हुई दही खाने से बलगम या सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कभी-कभी इससे डाइजेशन की समस्या भी हो सकती है।

फ्राइड फूड (Fried Food)

भले ही आपको फ्राइड फूड खाना कितना भी पसंद हो, लेकिन रात में फ्राइड फूड खाने से बचना चाहिए। रात के समय अगर आप समोसा या पकौड़ा खाएंगे तो इससे आपकी नींद खराब होगी। यह बहुत ही हैवी और ऑयली होते हैं, जिससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही, इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।

मीठा (Sweet Items)

अगर आपको डिनर के बाद मीठा खाने की आदत है तो इसे आज ही बदल दीजिए। मीठा खाने से एकदम से शुगर स्पाइक होता है, जिससे फैट स्टोरेज बढ़ता है। साथ ही, इससे आपकी क्रेविंग्स भी बढ़ सकती है। खासतौर से, अगर आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है तो यह आपके लिए और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

जीतने की रेस में थी दिल्ली कैपिटल्स , ये ओवर बना चेन्नई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK vs DC Turning Point: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. दूसरी पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टब्स स्टब्स के विकेट ने चेन्नई की जीत तय कर दी. स्टब्स के क्रीज पर रहने से दिल्ली मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए. Sun, 12 Apr 2026 04:46:29 +0530

  Videos
See all

Khawaja Asif के एक ट्वीट पर पाकिस्तानी पत्रकार ने उड़ाई PAK रक्षा मंत्री का मजाक! | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:33:39+00:00

AAJTAK 2 । 12 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:30:08+00:00

Iran-US Ceasefire Islamabad: EXPLOSIVE रिपोर्ट...नवंबर में ट्रंप की कुर्सी जाएगी?Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:28:03+00:00

News Ki Pathshala: पाकिस्तान में बनेगी या बिगड़ेगी बात? #shorts #ytshorts #sushantsinha #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:31:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers