आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर, नए फ्रेमवर्क से सेक्टर को मिलेगी मजबूती : राजेश शर्मा
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर है और एनबीएफसी के लिए नए फ्रेमवर्क से सेक्टर मजबूत होगा। यह बयान कपरी ग्लोबल कैपिटल के राजेश शर्मा ने दिया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि आरबीआई का फ्रेमवर्क हमेशा एक स्पष्टता लेकर आता है। केंद्रीय बैंक का इस तरह के फ्रेमवर्क लेकर आना हमेशा अच्छा होता है और इससे सेक्टर मजबूत होता है।
उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई हमेशा से ही देश की ग्रोथ को बढ़ाने पर फोकस करता है। इस फ्रेमवर्क से ग्रोथ को मजबूती मिलेगी और अनुपालन बेहतर होगा।
बुधवार को आरबीआई एमपीसी के फैसलों के ऐलान के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि एनबीएफसी के वर्गीकरण को लेकर केंद्रीय बैंक काम कर रहा है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
मल्होत्रा ने कहा कि नए फ्रेमवर्क के अंतर्गत एनबीएफसी को उच्च स्तर, मध्य स्तर और अन्य वर्गों में बांटा जाएगा।
आरबीआई के गोल्ड लोन पर आए निर्देशों पर शर्मा ने कहा कि इनकम असेसमेंट, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को अधिक लोन देने और रिपमेंट के आधार पर लोन देने के निर्देश दिए गए हैं और इसका उद्देश्य है कि आम आदमी को आसानी से कम ब्याज दर पर लोन देना है, जिससे वह साहूकार के पास अधिक ब्याज वाला लोन लेने से बचें।
एमएसएमई पर शर्मा ने कहा कि लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) हमारे निर्यात में करीब 37 प्रतिशत का योगदान देते हैं। सबसे अधिक रोजगार पैदा करते हैं। इस कारण से सरकार का भी इस सेक्टर पर काफी अधिक फोकस है।
उन्होंने आगे कहा कि छोटे उद्योगों को जो लोन मिलता है वो प्रत्यक्ष तौर पर देश की ग्रोथ में योगदान देता है। हमारे एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में एसएमई की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है और हमें लगता है कि जैसे बीते वर्षों में हमने 16-18 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाई है। एसएमई के कारण आने वाले समय में भी ऐसी ही ग्रोथ दर्ज करेंगे।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए मुकेश सहनी, लखनऊ में 11 अप्रैल को VIP का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर फोकस
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के पहले सहनी अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। वे 11 अप्रैल को लखनऊ में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसका …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News



















