Responsive Scrollable Menu

KKR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, कोलकाता करेगी पहले बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग-11

KKR vs LSG : आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बारिश की आशंका को देखते हुए ये फैसला लिया है.

केकेआर की टीम में हुआ 1 बदलाव

इस मैच में ऋषभ पंत अपने पिछले मैच की विनिंग प्लेइंग-11 के साथ उतरे हैं. उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि अजिंक्य रहाणे ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. केकेआर ने ब्लेसिंग मुजारबानी को बाहर कर सुनील नारायण को इलेवन में शामिल किया है. 

KKR vs LSG की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स -  मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट - मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट.

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट - आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह

टॉस पर क्या बोले कोलकाता और लखनऊ के कप्तान 

 

ये भी पढ़ें : कल होगा IPL 2026 का महामुकाबला, एक टीम का विजय रथ थमना तय, RR या RCB जानें कौन मारेगा बाजी?

Continue reading on the app

Gold-Silver Rates Today: मध्यपूर्व में सीजफायर पर संदेह बढ़ने से चांदी 7800 रुपये गिरी, सोने में भी नरमी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी में 3.10 फीसदी यानी 7,800 रुपये की गिरावट आई। इससे इसकी कीमत घटकर 2,43,200 (टैक्स सहित) पर आ गई। 8 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle अस्पताल में भर्ती, ब्रिच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज | Breaking News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:43:31+00:00

US and Iran hold direct talks in Pakistan aimed at ending the war | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:09:08+00:00

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav: खेसारी नम्रता के जोड़ी...भोजपुरी में ब्लास्ट | Bhojpuri Bulletin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:48:26+00:00

Internet Rivalry Turned Into Murder:कमेंट की वजह से मर्डर!| Murder Over A Bad Comment | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers