Responsive Scrollable Menu

ईरान का आरोप, 'अमेरिका ने संघर्ष विराम की 3 शर्तें तोड़ीं'

तेहरान, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान पर इजरायली हमलों को ईरान ने संघर्ष विराम की अहम शर्तों का उल्लंघन करार दिया है। स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ का आरोप है कि अमेरिका ने ने 10-पॉइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तें तोड़ी हैं।

ईरान ने साफ कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वह पहले ही टूट चुका है। ऐसे में अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गई है।

अंग्रेजी में लिखी तीन शर्तों के एक पोस्ट में हुए गालिबाफ ने कहा कि लेबनान, अमेरिका के साथ हुए दो हफ्ते के संघर्ष-विराम का एक अहम हिस्सा था। ईरान के सहयोगी होने के नाते लेबनान और पूरा रेजिस्टेंस ग्रुप इस संघर्ष-विराम का एक अभिन्न अंग हैं। दूसरा पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने साफतौर पर लेबनान का जिक्र किया था। इससे पीछे हटने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता

उन्होंने आगे कहा, संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने पर इसके स्पष्ट दुष्परिणाम होंगे और इसका करारा जवाब दिया जाएगा। इसलिए इस आग को जल्द बुझाया जाए।

रेजिस्टेंस ग्रुप से मतलब फिलिस्तीन में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह, यमन में हूती विद्रोही, इराक और सीरिया के विद्रोही संगठन से है। ये सभी गुट ईरान के कट्टर समर्थक हैं और इजरायल-यूएस के खिलाफ काम करते रहे हैं।

गालिबाफ ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजरायल ने लेबनान पर बुधवार को जबरदस्त बमबारी की और 254 लोग इसका शिकार हुए, तो वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। इजरायल अपने हमले को जायज बता रहा है, तो वहीं यूरोपीय देशों ने इसकी खुलकर निंदा की है।

10 पॉइंट प्रस्ताव को लेकर ट्रंप प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि हिज्बुल्लाह इसका हिस्सा नहीं था।

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी, ताकतवर और विनाशकारी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बुमराह के बाद अब विराट की बारी, वैभव ने कर ली है 'मार्केट' हिलाने की तैयारी, 'किंग' ब्रांड को 'किड' की चुनौती

क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि दो पीढ़ियों के अहंकार और टैलेंट का महा-मुकाबला होगा! एक तरफ क्रिकेट का 'विराट' साम्राज्य है, जिसके नाम से स्टेडियम गूंजते हैं, और दूसरी तरफ राजस्थान का वो नया 'सूर्य' है जिसकी चमक ने ऑक्शन टेबल से लेकर मैदान तक खलबली मचा दी है.

Continue reading on the app

  Sports

3 ओवर में दो मेडन, 4 रन और 9 विकेट... 21 साल की इस प्लेयर ने T-20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, क्रिकेट वर्ल्‍ड कोई नहीं कर सका आज तक

Laura Cardoso 9 Wickets: ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। Thu, 09 Apr 2026 23:34:12 +0530

  Videos
See all

Anant Ambani Birthday: बागेश्वर बाबा ने खास अंदाज में दी बधाई, बालाजी को लगाया विशेष भोग! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:15:07+00:00

China Missile: खतरे में चीन की मिसाइलें! #shorts #china #missile #breakingnews #xijinping #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:09:39+00:00

Lebanon Crisis 2026: किसने लेबनान को मरने छोड़ दिया! #shorts #lebanoncrisis #israellebanonwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:06:10+00:00

China Supercomputer Hacked: चीन का सुपर कंप्यूटर हैक हो गया? #shorts #china #supercomputer #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:04:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers