Responsive Scrollable Menu

Elections 2026: देश के तीनों राज्यों में मतदान खत्म, शाम पांच बजे तक पुडुचेरी से सबसे अधिक हुई वोटिंग

Elections 2026: देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए शाम छह बजे तक वोटिंग खत्म हो गई है. हालांकि, उन वोटर्स को वोट करने का मौका मिलेगा, जो शाम छह बजे तक बूथ में आ गए थे. चुनाव आयोग की मानें तो सबसे ज्यादा वोटिंग इस दौरान, पुडुचेरी में सबसे अधिक हुई है. 

आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में सबसे अधिक 86.92% वोटिंग हुई है. इसके बाद असम में 84.42 प्रतिशत तो केरलम में 75.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 

 

Continue reading on the app

ईरान का आरोप, 'अमेरिका ने संघर्ष विराम की 3 शर्तें तोड़ीं'

तेहरान, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान पर इजरायली हमलों को ईरान ने संघर्ष विराम की अहम शर्तों का उल्लंघन करार दिया है। स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ का आरोप है कि अमेरिका ने ने 10-पॉइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तें तोड़ी हैं।

ईरान ने साफ कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वह पहले ही टूट चुका है। ऐसे में अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गई है।

अंग्रेजी में लिखी तीन शर्तों के एक पोस्ट में हुए गालिबाफ ने कहा कि लेबनान, अमेरिका के साथ हुए दो हफ्ते के संघर्ष-विराम का एक अहम हिस्सा था। ईरान के सहयोगी होने के नाते लेबनान और पूरा रेजिस्टेंस ग्रुप इस संघर्ष-विराम का एक अभिन्न अंग हैं। दूसरा पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने साफतौर पर लेबनान का जिक्र किया था। इससे पीछे हटने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता

उन्होंने आगे कहा, संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने पर इसके स्पष्ट दुष्परिणाम होंगे और इसका करारा जवाब दिया जाएगा। इसलिए इस आग को जल्द बुझाया जाए।

रेजिस्टेंस ग्रुप से मतलब फिलिस्तीन में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह, यमन में हूती विद्रोही, इराक और सीरिया के विद्रोही संगठन से है। ये सभी गुट ईरान के कट्टर समर्थक हैं और इजरायल-यूएस के खिलाफ काम करते रहे हैं।

गालिबाफ ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजरायल ने लेबनान पर बुधवार को जबरदस्त बमबारी की और 254 लोग इसका शिकार हुए, तो वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। इजरायल अपने हमले को जायज बता रहा है, तो वहीं यूरोपीय देशों ने इसकी खुलकर निंदा की है।

10 पॉइंट प्रस्ताव को लेकर ट्रंप प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि हिज्बुल्लाह इसका हिस्सा नहीं था।

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी, ताकतवर और विनाशकारी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

केरलम-असम और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग दर्ज, EVM में कैद 1899 उम्मीदवारों की किस्मत, 4 मई को आएंगे नतीजे

केरलम, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। तीनों ही जगहों पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे बंपर वोटिंग दर्ज की गई। अब लाखों वोटर्स के फैसले ईवीएम में बंद हो गए हैं। इन चुनावों में कुल 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना … Thu, 09 Apr 2026 21:51:23 GMT

  Videos
See all

America Iran Ceasefire Update : 10 बजते ही ईरान ने अमेरिका को चौंकाया! Netanyahu | Trump । N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:30:27+00:00

Bengal Election 2026: बंगाल में मोदी… सदमे में विरोधी! | PM Modi In Bengal | Mamata Banerjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:30:30+00:00

News Ki Pathshala: सीजफायर के बाद भी ईरान को ट्रंप ने दी धमकी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:29:16+00:00

Anant Ambani 31st Birthday: अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन आज, गौमाता को खिलाया 56 भोग! Gau Seva #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T16:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers