Responsive Scrollable Menu

लेबनान में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर को बनाया निशाना

यरूशलम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि उसने बेरूत में अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है। हर्षी, हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का निजी सचिव था। वह हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजे भी था, जो ईरान समर्थित इस लेबनानी संगठन का नेतृत्व करता है।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट पर एक बयान में बताया कि उसने दो अहम रास्तों पर भी हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह लिटानी नदी के दक्षिण में हथियार पहुंचाने के लिए करता था। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी निशाना बनाए गए।

आईडीएफ ने लिखा, “अली यूसुफ हर्षी, जो हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के निजी सचिव थे। वह उनके करीबी और सलाहकार थे और ऑफिस की सुरक्षा और कामकाज संभालते थे। आईडीएफ ने दो अहम रास्तों और दस हथियार ठिकानों, लॉन्चर और कमांड सेंटर पर भी हमला किया।”

यह घटनाक्रम उस दिन के बाद सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान किया था।

इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि उसने एक हमास लड़ाके को मारा, जो पत्रकार बनकर काम कर रहा था। आईडीएफ के मुताबिक, मुहम्मद समीर मुहम्मद वाशाह आईडीएफ सैनिकों पर हमलों की योजना बना रहा था और इलाके में खतरा था।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट पर कहा, “मुहम्मद समीर मुहम्मद वाशाह, जो अल जजीरा के पत्रकार के रूप में छिपा हुआ हमास का लड़ाका था। वह हमास के रॉकेट और हथियार बनाने वाले विभाग में अहम भूमिका निभाता था। वह हथियार बनाने और पहुंचाने में भी शामिल था और सैनिकों पर हमले की योजना बना रहा था।”

बुधवार को आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा कि इजरायल हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगा और हर मौके का इस्तेमाल करेगा। हम उत्तरी इजरायल के लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम पूरी ताकत से हमले जारी रखेंगे।

आईडीएफ ने यह भी बताया कि उसने ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त हमला पूरा किया है। इस हमले में बेरूत, बेका और दक्षिणी लेबनान में 100 से ज्यादा हिज्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया गया।

आईडीएफ के मुताबिक, “सिर्फ दस मिनट में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया गया। इनमें खुफिया केंद्र, कमांड सेंटर, मिसाइल लॉन्च करने वाली यूनिट, और हिज्बुल्लाह की खास यूनिट्स जैसे रदवान फोर्स और एयर यूनिट शामिल थीं।”

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bihar New CM: बिहार में आखिरी वक्त में पलटेगा खेल, नए मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ी हलचल

Bihar New CM: बिहार की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. खबर है कि वह गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जहां नई सरकार और मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा होगी.

दिल्ली में बैठकों का दौर तेज, इन नामों पर विचार

इसी बीच बीजेपी ने सम्राट चौधरी को भी दिल्ली बुलाया है और 10 अप्रैल को बिहार बीजेपी नेताओं की अहम बैठक होने वाली है. सीएम पद की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, हालांकि नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा, रेणु देवी जैसे अन्य नामों पर भी विचार हो सकता है.

जेडीयू का रुख

वहीं जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी. सूत्रों के मुताबिक, 13 अप्रैल को आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है और 14 अप्रैल को इस्तीफा दिया जा सकता है. 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की चर्चा है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचते ही कर दिया बड़ा खुलासा, जानें किस भूमिका की तैयारी को लेकर कही बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, रायपुर जिले में प्रवेश पर रोक, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को रायपुर में दर्ज 14 धार्मिक विवाद के मामलों में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की है। हालांकि, जमानत के साथ कई शर्तें भी लगाई गई हैं। इनमें सबसे अहम शर्त यह है कि अमित बघेल अगले … Thu, 09 Apr 2026 20:05:01 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान-अमेरिका सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:33:48+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 09 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:37:10+00:00

#iran-israel-USA War : क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टूट जाएगा? | Middle East Crisis | Cease Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:34:13+00:00

Noida Harshit Bhatt Case: नोएडा में 'मौत के गड्ढे' ने कैसे ली हर्षित की जान | Crime News| UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T14:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers