Responsive Scrollable Menu

Gujarat Govt: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध’ कॉमनवेल्थ टीम से बोले गुजरात सीएम

Gujarat Govt: गुजरात कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करने वाला है. गेम्स की तैयारियों के तहत कॉमनवेल्थ स्पोर्ट टीम का एक हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल एक दिन पहले गुजरात दौरे पर आया. यह दौरा उस ऐतिहासिक फैसले के बाद पहला है, जिसमें अहमदाबाद को इन सेंटेनरी गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है. दरअसल, 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स इस आयोजन की शताब्दी वर्षगांठ होगी. उम्मीद है कि इसके सफल आयोजन से 2036 ओलंपिक की मेजबनी करने की भारत की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा.

इस दौरे के दौरान, प्रतिनिधिमंडल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा. वे गेम्स के लिए प्रस्तावित जगहों का मुआयना करेंगे. गुजरात दौरे की शुरुआत में उन्होंने राजधानी गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात की.

क्या बोले सीएम पटेल

सीएम भूपेंद्र पटेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए समय सीमा के अंदर, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी योजना के मंत्र के साथ टीम वर्क के जरिए 2030 के शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

सीएम पटेल को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का निमंत्रण

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकाले ने सीएम भूपेंद्र पटेल को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने का न्योता दिया. 23 जुलाई 2026 से ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 शुरू होने वाला है.  

1930 में पहली बार हुआ था आयोजन

इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन ने पुष्टि की है कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने 2030 के शताब्दी गेम्स की मेजबानी के अधिकार अहमदाबाद को दिए हैं. साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में पहला कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित हुआ था, जिस वजह से साल 2030 में गेम्स को 100 साल पूरे हो जाएंगे. 

पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर

साल 1930 में जब कनाडा के हैमिल्टन में पहला कॉमनवेल्थ गेम्स हुआ था तो उस वक्त कुछ ही देशों ने हिस्सा लिया था. कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी एडिशन साल 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था, जिसके पदक तालिका में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया था. इसके बाद लिस्ट में इंग्लैंड, कनाडा, भारत और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह बनाई.  

 

 

Continue reading on the app

सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए कम हो गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपए कम होकर 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का दाम 7,883 रुपए कम होकर 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था।

वायदा बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। खबर लिखे जाने तक सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,52,488 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत कम होकर 2,38,483 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई। सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है।

सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर से उलझने पड़ा महंगा, नितीश राणा पर BCCI ने लिया एक्शन,चेन्नई के कप्तान को भी लगा जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले के दौरान हंगामा देखने को मिला. शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में चौथे अंपायर से तीखी बहस करने के चलते नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. Sun, 12 Apr 2026 12:16:49 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle Passes Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन | Breaking News | Singer #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:36:16+00:00

Israel-Iran War: तेल अवीव में देखे गए US एयर क्राफ्ट | Tel Aviv | US Aircraft | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:42:43+00:00

#shortvideo :नहीं रहीं आशा भोसले | Asha Bhosle Passes Away | Breaking News | Singer | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:41:08+00:00

Asha Bhosle Death News Live: आशा भोसले के घर पर जुटी भीड़ | Breach Candy Hospital | Cardiac Arrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T07:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers