Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 KKR vs LSG Live Score: आज कोलकाता और लखनऊ की होगी भिड़ंत, कुछ घंटे में शुरू होगा मैच

IPL 2026 KKR vs LSG Live Score: आईपीएल 2026 का 15वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में हार मिली थी. जबकि दूसरे मैच में जीत मिली थी. ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम बैक टू बैक दूसरा मैच जीतना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स पहली जीत की तलाश में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मैच से जुड़ी पस-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

Continue reading on the app

'यूरेनियम संवर्धन नहीं रोकेगा तेहरान', ईरान के परमाणु ऊर्जा प्रमुख का दावा

तेहरान, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिकी डिमांड को नजरअंदाज करते हुए दावा किया कि यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोका नहीं जाएगा। सीजफायर ऐलान के बीच ईरान के परमाणु ऊर्जा प्रमुख मोहम्मद इस्लामी का ये बयान स्थिति को और जटिल बना सकता है।

सरकार समर्थित ईरान स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) ने इस्लामी के हवाले से ये जानकारी दी। इस्लामी ने कहा, आक्रामण करने वाले ईरान के संवर्धन कार्यक्रम को सीमित करने में सफल नहीं होंगे।

उनकी ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दिए गए बयानों के विपरीत हैं। जिन्होंने कहा था कि ईरान में यूरेनियम का कोई संवर्धन नहीं होगा।

संघर्ष विराम की घोषणा के बाद ट्रंप ने बुधवार को ट्रूथ सोशल पर लिखा, अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही सफल सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजरा है! अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा। अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (बी-2 बॉम्बर्स) सभी परमाणु कणों को खोदकर बाहर निकाल देगा। कड़ी सैटेलाइट निगरानी के तहत ये मुमकिन होगा। हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।

मोहम्मद इस्लामी ने कहा, दुश्मन ईरान के संवर्धन कार्यक्रम को सीमित करने में सफल नहीं होगा, और माना कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए यूरेनियम संवर्धन के अधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। इस्लामी ने कहा कि ऐसी मांगें कोरी कल्पना हैं और वे ईरान की परमाणु गतिविधियों को नहीं रोक सकतीं।

इस्लामी ने ये टिप्पणियां पत्रकार वार्ता के दौरान कीं। यह बातचीत दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।

मोहम्मद इस्लामी ने कहा, कोई भी कानून या व्यक्ति हमें नहीं रोक सकता, और साथ ही यह भी जोड़ा कि विरोधियों के पिछले कदम, जिनमें मौजूदा युद्ध भी शामिल है, नाकाम रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में हुआ गजब… संजू सैमसन ने 11 अप्रैल को एक शतक दिल्ली की टीम के खिलाफ तो दूसरा उसके लिए जड़ा

Sanju Samson Century in IPL: आईपीएल की पिच पर 11 अप्रैल को किए संजू सैमसन के कमाल के बारे में जानते हैं आप? उन्होंने इस तारीख को एक नहीं दो शतक लगाए हैं. पहला दिल्ली की टीम के लिए और दूसरा उसके खिलाफ. Sun, 12 Apr 2026 07:04:23 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:17:27+00:00

PM Modi Bengal Rally: TMC की 'भय वाली राजनीति' पर पीएम मोदी का बड़ा बयान | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:15:01+00:00

Asim Munir News | Shehbaz Sharif News | Iran-US peace talks: Headlines देखिए | Aaj Ki Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:08:52+00:00

Iran Israel Us War Update Live : 12 April, 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers