Responsive Scrollable Menu

बुमराह से लेकर कई स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई चिंता! BCCI ने अब उठाया बड़ा कदम, फिटनेस पर होगी खास नजर

बुमराह से लेकर कई स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई चिंता! BCCI ने अब उठाया बड़ा कदम, फिटनेस पर होगी खास नजर

Continue reading on the app

हरियाणा BJP अध्यक्ष बोलीं- जंतर-मंतर आंदोलन में आतंकवादी दिखे:दावा- महिला कॉन्स्टेबल की जान गई; दिल्ली पुलिस इस दावे को पहले ही गलत बता चुकी

हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए छात्रों का आंदोलन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रायोजित था। इन्होंने विदेशी ताकतों का साथ लिया। जंतर-मंतर पर विदेशी चीजें मिल रही थीं। वहां हर तरह का खाना उपलब्ध था। उस आंदोलन में अराजकता और आतंकवादी गतिविधियां देखी गईं। अर्चना गुप्ता ने यह भी दावा किया कि उस आंदोलन में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की जान चली गई और एक पुलिस अधिकारी की आंख चली गई। यह सब शोभनीय नहीं है। युवाओं की जो भी मांगें थीं, उन्हें हमारे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, दिल्ली पुलिस महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत के दावे को 24 जुलाई को ही गलत बता चुकी है। अर्चना शनिवार को हांसी में स्वागत समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और हांसी विधायक विनोद भयाना भी मौजूद थे। CJP के सांगवान बोले- भाजपा वाले होमवर्क नहीं करते कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े सुधीर सांगवान ने अर्चना गुप्ता के बयान पर वीडियो जारी कर कहा कि अर्चना गुप्ता का बयान बेहद शर्मनाक है। हमें इससे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं है। ऐसा हमेशा से रहा है कि भाजपा के लोगों को न तो सही जानकारी होती है और न ही वे होमवर्क करते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने ही बताया था कि कोई भी विदेशी फंडिंग नहीं हुई थी। पुलिसकर्मियों के दावे पर सुधीर ने कहा कि सरकार ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। अर्चना गुप्ता बताएं कि उन्होंने यह जानकारी कहां से ली। पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता की, वह शर्मनाक है। युवाओं की मांगें मान लेना साबित करता है कि यह आंदोलन बिल्कुल सही था। अगर आंदोलन गलत होता तो सरकार Gen-Z के सामने कैसे झुकती? दिल्ली पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल की मौत का दावा गलत बताया था जिस महिला कॉन्स्टेबल की मौत को लेकर अर्चना गुप्ता ने बयान दिया था, उसे लेकर दिल्ली पुलिस के 24 जुलाई को X पर स्टेटमेंट जारी कर लिखा था कि जिस महिला पुलिसकर्मी की मौत का दावा किया जा रहा है, वह जिंदा है और राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में भर्ती है। महिला पुलिसकर्मी की मौत से जुड़ी जानकारी झूठी है। ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह की फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा था- फंडिंग को लेकर हमारे पास जानकारी नहीं जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान या विदेशी ताकतों से कथित कनेक्शन को लेकर विदेश मंत्रालय से 24 जुलाई को प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछा गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर 24 जुलाई 2026 की प्रेस ब्रीफिंग में यह बयान मौजूद है। मोहन भागवत ने कहा था- हमें युवाओं की बात सुननी चाहिए 6 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-Alpha के युवाओं से करीब एक घंटे तक बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि Gen-Z और Gen-Alpha पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ बातचीत में कमी थी, इसी वजह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ। इसी साल 28 मई को प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता भाजपा ने इसी साल 28 मई को डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली की जगह ली। अर्चना गुप्ता ने 3 जून को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। वह हरियाणा भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। उनके पदभार ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video:युवक की पिटाई! CCTV ने खोली पोल #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T23:00:25+00:00

Weather Update : 9 अगस्त से भारी बारिश का दौर, 19 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T23:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers