Responsive Scrollable Menu

Amarnath Yatra 2026: सामने आई अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की तारीख, जानें कब से होंगे शुरू

Amarnath Yatra 2026: बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं. हालांकि ये यात्रा काफी कठिन होती है लेकिन बाबा अमरनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की मुश्किलें कम हो जाती है. यही वजह है कि हर वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है. इस वर्ष अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. इस यात्रा के लिए भक्तों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. बता दें कि इस बार रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहे हैं इसकी तारीख सामने आ गई है. 

कब से शुरू हो रहे हैं अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन?

हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि तीर्थयात्री “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इसका मतलब है कि सीमित संख्या में ही परमिट जारी किए जाएंगे, इसलिए समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी होगा.

देशभर की बैंक शाखाओं से होगा रजिस्ट्रेशन

इस बार यात्रा के लिए पंजीकरण देशभर में फैली 554 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा. श्रद्धालु अपनी नजदीकी नामित बैंक शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण के बाद ही यात्रियों को यात्रा परमिट जारी किया जाएगा, जो यात्रा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होगा.

‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम

श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि यात्रा परमिट “फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व” के आधार पर दिए जाएंगे. यानी जो श्रद्धालु पहले आवेदन करेगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी. हर दिन सीमित संख्या में यात्रियों को ही अनुमति दी जाएगी, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सके.

यात्रा की तारीखों का इंतजार

हालांकि, अभी तक अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही श्राइन बोर्ड इसकी घोषणा करेगा. आमतौर पर यह यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाती है, जिसमें भक्त कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करते हैं.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे पंजीकरण में देरी न करें और समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके अलावा, यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी जरूरी होता है, क्योंकि यह एक कठिन और ऊंचाई वाली यात्रा है. सही स्वास्थ्य और तैयारी के साथ ही यात्रा करना सुरक्षित माना जाता है.

सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा मार्गों पर निगरानी रखेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही, रास्ते में स्वास्थ्य सेवाएं, ठहरने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और साहस का प्रतीक है. ऐसे में जो भी श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय पर पंजीकरण कर अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बन सकें.

यह भी पढ़ें - Chardham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Continue reading on the app

आखिर गर्म तवे पर क्यों नाचने लगती है पानी की बूंदें? डांसर प्रवृति नहीं, पीछे काम करता है ये साइंस

आपने अक्सर देखा होगा कि गर्म होते ही पानी भांप बनकर उड़ जाती है. लेकिन अगर इसकी जगह गर्म तवे पर पानी छिड़कते हैं तो वो मोती का आकार लेकर तवे पर नाचने लगती है. आखिर इसकी क्या वजह है?

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 3 टीमों को दिया धोखा! ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, पाकिस्तान में लीग खेलने पहुंचे ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में हैदराबाद किंग्समेन के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में तीन बड़ी टीमों के साथ खेला लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब उनका आईपीएल और इंटरनेशनल करियर खत्म माना जा रहा है. Sun, 12 Apr 2026 07:44:26 +0530

  Videos
See all

Asim Munir News | Shehbaz Sharif News | Iran-US peace talks: Headlines देखिए | Aaj Ki Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:08:52+00:00

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:17:27+00:00

Iran US Peace Talks News | शांतिवार्ता में होर्मुज को लेकर क्या हुई बात? | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:12:06+00:00

PM Modi Bengal Rally: TMC की 'भय वाली राजनीति' पर पीएम मोदी का बड़ा बयान | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers