Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पूरा दिन शांति में रहकर खुद से सवाल-जवाब करते हुए बिताया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि दिनभर उन्होंने अपने आसपास और खुद के साथ समय बिताया, जवाब खोजने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर सवालों के साफ जवाब नहीं मिले। उन्होंने लिखा कि जीवन के 'क्यों' और 'कैसे' को समझने की कोशिश हर व्यक्ति करता है, लेकिन इसके ठोस जवाब मिलना मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है। ब्लॉग के आखिर में उन्होंने यह भी लिखा, आप सबसे सच्चे रूप को ढूंढते रहते हैं, लेकिन यह तलाश कभी खत्म नहीं होती क्योंकि असली जवाब आसानी से मिलता ही नहीं… और शायद ऐसा ही होना चाहिए। किसी भी सवाल का एक तय जवाब नहीं होता। हर सोच के कई रास्ते होते हैं, और हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं पहुंचता। और इसलिए… मैं सोचता रहता हूं… काम न करने पर होती है बेचैनी: अमिताभ इससे पहले 6 अप्रैल को भी अमिताभ ने लिखा था कि जब वह रोज काम नहीं करते, तो उन्हें असहज महसूस होता है। उन्होंने कहा कि बिना काम के दिन उन्हें परेशान और असंतुलित लगते हैं। उनके अनुसार, काम न करने से उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है, जिससे बेचैनी हो सकती है, अगर इसे समझा और संभाला न जाए। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 AD में देखा गया था, जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अमिताभ ने इसके दूसरे पार्ट की भी शूटिंग शुरू कर दी है और फिल्म के सेट से बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही उन्होंने करीब 40 साल बाद कमल हासन के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साह जताया था।

Continue reading on the app

‘अमेरिका से दोस्ती पड़ेगी भारी!’ ट्रंप की मेहरबानियों को लेकर PAK पत्रकार ने उठाए सवाल, शाहबाज़-मुनीर को दी चेतावनी

‘अमेरिका से दोस्ती पड़ेगी भारी!’ ट्रंप की मेहरबानियों को लेकर PAK पत्रकार ने उठाए सवाल, शाहबाज़-मुनीर को दी चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

IPL में हुआ गजब… संजू सैमसन ने 11 अप्रैल को एक शतक दिल्ली की टीम के खिलाफ तो दूसरा उसके लिए जड़ा

Sanju Samson Century in IPL: आईपीएल की पिच पर 11 अप्रैल को किए संजू सैमसन के कमाल के बारे में जानते हैं आप? उन्होंने इस तारीख को एक नहीं दो शतक लगाए हैं. पहला दिल्ली की टीम के लिए और दूसरा उसके खिलाफ. Sun, 12 Apr 2026 07:04:23 +0530

  Videos
See all

Asim Munir News | Shehbaz Sharif News | Iran-US peace talks: Headlines देखिए | Aaj Ki Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:08:52+00:00

PM Modi Bengal Rally: TMC की 'भय वाली राजनीति' पर पीएम मोदी का बड़ा बयान | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:15:01+00:00

Iran Israel Us War Update Live : 12 April, 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:09:33+00:00

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers