'मैं कपड़े उताकर खड़ी रहूंगी...', इस एक्ट्रेस से हुई ये डिमांड, तो यूजर्स को दिया ऐसा जवाब
Actress Slams Subscribers on Absurd Demand: गुरुवार यानी आज सुबह से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तमिल एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसकी वजह है उनका एक तीखा और बेबाक बयान, जिसमें उन्होंने अपने सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर आने वाले यूजर्स की 'घटिया मांगों' पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है. 35 साल की एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने यह सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनी क्रिएटिविटी और आर्टिस्टिक कंटेंट साझा करने के लिए शुरू किया था, न कि किसी तरह की अश्लील या आपत्तिजनक डिमांड के लिए. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
सब्सक्रिप्शन मॉडल पर यूजर्स की हरकतों से नाराज
आपको बता दें कि आजकल कई सेलेब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर रहे हैं, जहां फैंस एक तय राशि देकर एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकते हैं. इसी ट्रेंड को अपनाते हुए अभिरामी वेंकटाचलम ने भी 399 रुपये प्रति महीने के चार्ज पर अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया था. खबर लिखे जाने तक उनके 700 से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं. लेकिन एक्ट्रेस इस बात से हैरान और नाराज हैं कि कुछ यूजर्स उनसे 'ओछी' और 'अनुचित' तस्वीरों की मांग कर रहे हैं.
‘यहां कपड़े उतारकर खड़ी रहने नहीं आई’
अभिरामी ने अपने पोस्ट में पहले उन फैंस का धन्यवाद किया, जो उनकी क्रिएटिविटी और काम को सराहते हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने सीधे शब्दों में ट्रोल्स और गलत मांग करने वालों को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ''मेरे उन सभी प्यारे सब्सक्राइबर्स को दिल से धन्यवाद, जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं. प्यारे सब्सक्राइबर्स, मैंने यह पेज अपनी कुछ क्रिएटिव तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया है. इसे मैंने पहले कभी आजमाया नहीं था और न ही कहीं और पोस्ट किया था. लेकिन अगर कोई यह उम्मीद करता है कि उसने सब्सक्रिप्शन लिया है, और इसलिए मैं यहां उसके लिए कपड़े उताकर नंगी खड़ी रहूंगी, तो आप अभी अनसब्सक्राइब करके जा सकते हैं.' उनका साफ कहना है कि वह यहां सिर्फ अपनी कलात्मक तस्वीरें और रचनात्मक काम साझा करने के लिए आई हैं, न कि किसी की गलत इच्छाओं को पूरा करने के लिए.
‘यह कोई पोर्न साइट नहीं है’
अभिरामी वेंकटाचलम ने अपने बयान में आगे कहा कि कोई भी उन्हें यह नहीं बताएगा कि उन्हें क्या पोस्ट करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्लेटफॉर्म केवल उन लोगों के लिए है, जो उनकी कला और क्रिएटिविटी को समझते हैं. साथ ही उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा- 'यह कोई पोर्न साइट नहीं है.' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, जहां लोग सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी, सब्सक्रिप्शन कंटेंट और यूजर्स की मानसिकता पर चर्चा कर रहे हैं.
कौन हैं अभिरामी वेंकटाचलम
अभिरामी वेंकटाचलम तमिल फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 9 मार्च 1991 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2017 में 'मिस तमिलनाडु' का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने 2018 में रिलीज फिल्म Nota से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया, जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे. वह Nerkonda Paarvai और रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. अपने करीब आठ साल के करियर में वह 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
‘बिग बॉस’ से मिली पहचान
अभिरामी को टीवी रियलिटी शो Bigg Boss तमिल और उसके स्पिन-ऑफ 'Bigg Boss Ultimate' से भी काफी लोकप्रियता मिली. वह इस शो में फाइनल तक पहुंचीं और 5वीं रनर-अप रहीं. इसके अलावा वह तमिल रियलिटी शो 'Star Wars' की होस्ट भी रह चुकी हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.
वेब सीरीज और आने वाले प्रोजेक्ट्स
फिल्मों के अलावा अभिरामी ने ओटीटी और वेब सीरीज में भी काम किया है. उन्हें वेब सीरीज 'Ctrl Alt Delete' और 'इरु ध्रुवम' में देखा गया, जहां उनके अभिनय की काफी सराहना हुई. उनकी हालिया रिलीज ओटीटी प्रोजेक्ट 'अनंता' है, जबकि वह इन दिनों 'नेरुनजी' और 'अगस्त २७ 'जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं.
ये भी पढ़ें: पैर पर बंधी हुई थीं पट्टियां, फिर भी की शूटिंग, भयानक हादसे को लेकर अनु अग्रवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एक्सेसरीज से कहीं अधिक: कैस जेन जेड अपनी पहचान को धारण कर रहे हैं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की पीढ़ी (जेन-जेड) ने अपने स्टाइल के जरिए किशोरावस्था को पूरी तरह से अपना लिया है, और यह उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है। वे एक्सेसरीज को अपने साथ रखते हैं, जो उनकी आत्म-अभिव्यक्ति और पहचान का प्रतीक है।
इस पीढ़ी के लिए, जो कुछ भी वे साथ रखते हैं, वह उनके व्यक्तित्व का ही एक हिस्सा बन जाता है, अकसर बातचीत शुरू करने का जरिया बनता है और उन्हें समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ने में मदद करता है। जेन-जेड जो पहनते हैं, वह उनके महसूस करने, जीने और खुद को देखने के तरीके का प्रतिबिंब है।
लैबूबस जैसे ट्रेंड, चेरी की डंडियों से लेकर धनुष, दिल आदि जैसे प्यारे छोटे-छोटे स्मृति चिन्ह आजकल बैग चार्म के रूप में तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं। इन्हें अक्सर भावनात्मक सहारा देने वाले चार्म कहा जाता है और ये आजकल खूब चलन में हैं।
ये एक्सेसरीज जहां लुक को पूरा करती हैं, वहीं रंगीन फोन केस, स्मार्ट रिंग और ट्रेंडी वायरलेस इयरफोन जैसी तकनीकी एक्सेसरीज युवाओं की सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं, जिससे वे अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उनके लिए, ये एक्सेसरीज उनके व्यक्तित्व का विस्तार हैं, ठीक वैसे ही जैसे कपड़े, हेयरस्टाइल और गहने। इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सबसे अच्छे कॉम्पैक्ट वायरलेस इयरफोन की तलाश अब केवल ध्वनि तक ही सीमित नहीं है, बल्कि डिज़ाइन, पोर्टेबिलिटी और रोजमर्रा के स्टाइल में इसकी सहजता पर भी निर्भर करती है।
इस पीढ़ी के लिए स्टाइल कई तत्वों का मिश्रण है। वे अपने कपड़ों से मेल खाने के लिए तकनीकी एक्सेसरीज का उपयोग करते हैं, अपने फोन केस को आकर्षक बनाते हैं और हर संभव तरीके से सबसे अलग दिखने की कोशिश करते हैं।
जेन जेड पीढ़ी के लिए ये अनोखे और रचनात्मक एक्सेसरीज बेहद ज़रूरी हैं, जो दर्शाते हैं कि एक छोटी सी चिंगारी ही काफी है। तकनीकी एक्सेसरीज अब उनके पहनावे का अभिन्न अंग बन गई हैं और उनके साथियों के बीच उनकी छवि पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। ट्रेंडी इयरफोन पहनना उनकी स्टाइल को दर्शाता है, और यह भी कि वे रचनात्मक होने के साथ-साथ आत्मविश्वासी भी हैं।
इस बढ़ते चलन को ध्यान में रखते हुए, बजट में उपलब्ध रियलमी के आगामी अनोखे और कॉम्पैक्ट टीडब्ल्यूएस इयरफोन जेन जेड पीढ़ी के लुक में वो खास टच जोड़ सकते हैं, जिसकी उन्हें चाहत रहती है। इस पीढ़ी ने तकनीक और फैशन के बीच की सीमाओं को धुंधला कर दिया है, तकनीक आजकल उनकी स्टाइल का एक अभिन्न अंग है। कई युवा अब हल्के इयरबड्स चुन रहे हैं जिनका वजन प्रति इयरबड केवल 4.5 ग्राम है और जो बिना किसी अतिरिक्त बोझ के उनकी दिनचर्या में आसानी से फिट हो जाते हैं।
इस कारण कैंडी बॉक्स के आकार के रियलमी बड्स टी500 प्रो जैसे अनोखे इयरफोन जेन जेड पीढ़ी के पहनावे में एक बेहतरीन इजाफा करते हैं, जो सौंदर्य और चंचलता का मिश्रण पेश करते हैं।
इसे खास तौर पर अलग दिखने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसमें इस पीढ़ी के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनने की पूरी क्षमता है। साथ ही, यह उपयोगकर्ताओं की बढ़ती मांग को भी पूरा करता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छे कॉम्पैक्ट टीडब्ल्यू ईयरबड्स जो दिखने में अच्छे हों, हल्के हों और उनकी जीवनशैली में आसानी से घुलमिल जाएं।
अगली बार जब आप किसी को कैफे या कैंपस में देखें, तो जरा गौर से देखें, हो सकता है कि उनके पहनावे का सबसे आकर्षक हिस्सा उनके पास मौजूद गैजेट ही हों।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























