Bihar Politics: हो गया फाइनल! इस दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की तारीख फाइनल हो गई है. राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने नीतीश कुमार गुुरुवार को दिल्ली आएंगे. शुक्रवार को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे और उसके बाद पटना जाते ही वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश में नया इतिहास रचा जाएगा क्योंकि पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली आ रहे हैं. वे अब दिल्ली की सियासत में अपना हाथ आजमाएंगे. दिल्ली की सियासत में कदम रखने के लिए वे गुरुवार को दिल्ली आ रहे हैं और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. क्योंकि 14 अप्रैल को ही पटना में एनडीए के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. उम्मीद है कि इसी बैठक में नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
नीतीश कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने इस्तीफे से पहले क्या बेटे निशांत को लेकर रखी ये बड़ी शर्त? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल
बिहार में लिखी गई सत्ता परिवर्तन की पठकथा
नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. दो दशकों से अधिक वक्त से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश ने अब सीएम पद से रिजाइन देने का मूड बना लिया है. नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की ओर से पहली बार साफ-साफ कहा है कि बिहार में अब भाजपा ही सत्ता लीड करेगी.
नीतीश कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- नीतीश कुमार के इस्तीफे से मची हलचल, जानें क्यों चर्चा का विषय बन गया उनका लेटर?
बता दें, 10 अप्रैल को एक ओर जहां नीतीश सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में बिहार भाजपा के नेताओं की अहम बैठक होगी. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बैठक में शामिल हो सकते हैं. बैठक में सरकार के गठन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हो सकती है.
नीतीश कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- नीतीश कुमार के हटते ही बिहार में बदल जाएगा सत्ता का पूरा समीकरण, आखिर किसके लिए नहीं होगा ये अच्छा?
पीएम मोदी शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
दिल्ली में 10 अप्रैल को होने वाली बैठक में बिहार ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है. नए चेहरे के नाम पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बिहार में नई सरकार का गठन 14 अप्रैल की शाम या फिर 15 अप्रैल को हो सकता है. उम्मीद है कि बिहार में नई सरकार के गठन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के विभिन्न वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं.
नीतीश कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Nitish Kumar Resign: सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें कब और कहां देख सकेंगे?
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और ये फिल्म हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही हैं. ज्यादातर लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स पर पहुंच रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कब और कहां रिलीज की जाएगी.
ओटीटी के लिए करने होगा लंबा इंतजार?
जिन लोगों ने धुरंधर 2 थिएटर में नहीं देखी, वो बेसब्री से इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए अभी थोड़ इंतजार करना पढ़ेगा. दरअसल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन धुरंधर 2 ने 7.90 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद ‘धुरंधर 2 ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21) में अब तक 1,246.67 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन में फिल्म ने 1,041.27 करोड़ हो गया है. ऐसे में मेकर्स OTT प्लान को थोड़ा पीछे खिसका दिया है.
बदल गया है ओटीटी प्लेटफॉर्म
आमतौर पर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लिए करीब 8 हफ्तों का थिएट्रिकल विंडो रखा जाता है ताकि सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो. ऐसे में फिल्म 'धुरंधर 2' की लगातार सफलता को देखते हुए मेकर्स भी इसी रणनीति पर चल रहे हैं. वहीं, अपको बता दें कि, धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज नहीं होगा, हालांकि इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' का डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) हो सकता है.
कब ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?
धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release) को लेकर फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अगले महीने मई 2026 के आखिरी सप्ताह या फिर जून 2026 के पहले हफ्ते में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है. ऐसे में फिलहाल ऑडियंस को इसका लंबा इंताजर करना पड़ेगा.
दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है धुरंधर 2
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,041.27 करोड़ का कलेक्शन कर बाहुबली 2 (Baahubali 2) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक, बाहुबली 2 ने भारत में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे धुरंधर ने 20 दिनों में तोड़ दिया था. वहीं, ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. . वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 2 (Pushpa 2) है, जिसका 1234.10 करोड़ का कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें- 'रहमान डकैत से नहीं डरते थे चौधरी असलम', पत्नी ने किया खुलासा, बलूच महिलाओं के लिए केहि ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















