Responsive Scrollable Menu

Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर राजराजेश्वर मंदिर में हुई विशेष पूजा, देखिए वीडियो

Anant Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने बेंगलुरु में एक विशेष धार्मिक पूजा का आयोजन किया है, जहां भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. यह पूजा बेंगलुरु के प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर और आश्रम परिसर में आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प पूजा के साथ हुई, जिसमें परिवार की ओर से विशेष अनुष्ठान कराए गए. इस खास पूजा को जगत गुरु आचार्य महामंडलेश्वर द्वारा संपन्न कराया जा रहा है. पूजा के बाद गुरुजी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे और एक विशेष संदेश भी साझा करेंगे. अंबानी परिवार हर साल खास मौकों पर धार्मिक अनुष्ठान कराता है, और इस बार भी जन्मदिन को आध्यात्मिक तरीके से मनाया जा रहा है.

Continue reading on the app

OMG! बाड़मेर के किसान का कमाल, बिना मिट्टी के उगा दी फसल, कम पानी में हो रही बम्पर पैदावार

Barmer Hindi News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक किसान ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती की दुनिया में मिसाल पेश की है. इस किसान ने बिना मिट्टी के खेती (हाइड्रोपोनिक तकनीक) के जरिए फसल उगाकर सबको चौंका दिया है. खास बात यह है कि इस तकनीक में बेहद कम पानी की जरूरत होती है, जो रेगिस्तानी इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है. किसान ने नियंत्रित वातावरण में पौधों को पोषक तत्वों वाले पानी से उगाया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इस अनोखे प्रयोग को देखने के लिए आसपास के किसान भी पहुंच रहे हैं और इसे अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए एक बेहतरीन समाधान बन सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK ने दिल्ली को मात देकर दर्ज की पहली जीत, संजू सैमसन ने खेली बेहतरीन पारी

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। ये सीएसके  की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े, राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि समीर रिजवी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे वह महज 6 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका। 

डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा पाए वह महज 14 गेंदों में 17 रन ही बना पाए। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए। 

चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन की अहम साझेदारी निभाई। आयुष ने इस दौरान 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली की ओऱ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।    
Sun, 12 Apr 2026 07:02:00 +0530

  Videos
See all

Asim Munir News | Shehbaz Sharif News | Iran-US peace talks: Headlines देखिए | Aaj Ki Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:08:52+00:00

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:17:27+00:00

PM Modi Bengal Rally: TMC की 'भय वाली राजनीति' पर पीएम मोदी का बड़ा बयान | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:15:01+00:00

Iran Israel Us War Update Live : 12 April, 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers