Responsive Scrollable Menu

Maruti को Tata नहीं, ये देसी कंपनी दे रही टक्कर! सेल्स रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

FY26 में इंडियन ऑटो मार्केट ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. कुल 47 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री के साथ मार्केट में 13% की ग्रोथ दर्ज की गई. Maruti Suzuki ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, जबकि Mahindra ने बड़ा उलटफेर करते हुए Tata Motors को पीछे छोड़ दिया. आखिर किन कंपनियों ने मारी बाजी और किसकी रही धीमी रफ्तार? पूरी रिपोर्ट जानकर आप चौंक जाएंगे.

Continue reading on the app

ड्रेसिंग रूम में टूट कर बिखर गए डेविड मिलर, आंसू से डबडबाई आंखें, हेमंग बदानी ने फिर संभाला

David Miller broke down in dressing room: गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली 1 रन से हार के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह से हताश नजर आए. मिलर के अंतिम ओवर में 1 रन नहीं लेने के कारण दिल्ली कैपिटल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा.

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami का नया ब्रह्मास्त्र! Coach Carl Crowe ने खोला 4 दिन में बनी Special Ball का रहस्य

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने खुलासा किया कि अनुभवी मोहम्मद शमी ने भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा को चकमा देने के लिए नई गेंद का इजाद किया था। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर निकलती धीमी गेंद पर टी20 रैंकिंग के शीर्ष बल्लेबाज को चकमा देकर आउट किया था। भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी बंगाल के लिए शानदार घरेलू सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन लय में हैं।

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सितारों से सजे शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए चार ओवरों में 18 डॉट गेंदों सहित सिर्फ नौ रन खर्च कर दो विकेट लिए। क्रो ने कहा, “(गेंदबाजी कोच) भरत अरुण और शमी ने मैच से चार दिन पहले गेंदबाजी में नई तरह की गेंद का इजाद किया था। उन्होंने उसी गेंद का इस्तेमाल अभिषेक को आउट करने के लिए किया।” अभिषेक ऑफ स्टंप से बाहर की ओर निकल रही धीमी गेंद को समझने में चूक कर गए और शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए। शमी ने ओवर की शुरुआत में फुल-लेंथ की गेंदबाजी से ट्रेविस हेड को परेशान किया और अभिषेक के स्ट्राइक पर आने के बाद क्षेत्ररक्षकों की जमावट में बदलाव करते हुए चतुराई से धीमी गेंद फेंकी।

अभिषेक ने ड्राइव शॉट खेला और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए शॉर्ट थर्ड मैन पर एम. सिद्धार्थ के हाथों में चली गई। शमी ने अगले ओवर में हेड को चलता किया, जिससे सनराइजर्स की टीम नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया। शमी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में 68 विकेट लिए हैं। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 16, विजय हजारे ट्रॉफी के 15 और रणजी ट्रॉफी के 37 विकेट शामिल हैं। इसके बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति उन्हें नजरअंदाज कर रही है। वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी की मांग उठ रही है। क्रो ने शमी की सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें अलग बनाता है। उन्होंने कहा, “कोई भी खिलाड़ी नया कौशल सीखने के लिए कभी बूढ़ा नहीं होता। चार दिन में नई कला सीखकर उसे मैच में लागू करना और विकेट लेना शमी की मानसिकता को दर्शाता है।”

इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की और उन्हें ‘खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला’ कप्तान करार दिया। उन्होंने कहा कि पंत टीम बैठक में गेंदबाजों की राय सुनने के इच्छुक रहते हैं और सभी को अहमियत देते हैं। क्रो ने कहा, “पंत की खासियत यह है कि कप्तान के तौर पर कमरे में आते ही वह हर व्यक्ति का अभिवादन करते हैं और इससे टीम में अपनापन महसूस होता है।

Thu, 09 Apr 2026 11:58:51 +0530

  Videos
See all

Ali Khamenei की मौत के 40 दिन, Iran की सड़कों पर पसरा मातम | Ali Khamenei Death | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T06:37:44+00:00

Anant Ambani Birthday | अनंत अंबानी के जन्मदिन पर हुआ भंडारा | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T06:40:27+00:00

Assembly Election 2026 LIVE: Assam में 12 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत ने चौंकाया?| Keralam | Puducherry #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T06:36:47+00:00

Netanyahu Statement On Ceasefire: अब आएगा असली तूफान! | Trump | Mojtaba | US Iran Conflicts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T06:36:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers