Responsive Scrollable Menu

Puja Ghanti Vastu Tips: पूजा की घंटी को सिर्फ आरती के लिए नहीं, वास्तु दोषों को भी करेगा कम, जरूर करें ये उपाय

Puja Ghanti Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भी एक महत्वपूर्ण शास्त्र है. यह वस्तुओं, इमारतों और भवनों की ऊर्जा के बारे में बताता है. घंटी, जिसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है. क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. हिंदू घरों में प्रतिदिन घंटी का प्रयोग होता है. पूजा के दौरान इसे बजाया जाता है ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके. मगर घंटी से अगर कुछ कारगर उपाय किए जाएं तो उससे आपके जीवन में सफलता और धन का सुख मिलेगा. आइए जानते हैं घंटी के उपाय.

घंटी से जुड़े वास्तु के उपाय। Vastu Tips for Ghanti

1.शनिवार का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन पूरे घर में कपूर की आरती के साथ घंटी बजानी चाहिए. घर के हर कोने, बालकनी और मेन गेट और उससे थोड़ा बाहर कपूर की आरती करनी चाहिए. साथ में घंटी बजाते रहे. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर की नेगेटिविटी खत्म होती है. इस उपाय को करने से मानसिक शांति भी मिलती है. शनिवार के दिन शाम के समय यह उपाय करें.

ये भी पढ़ें- Gamla Vastu Tips: घर में खाली गमला रखना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु के नियम

2.सोमवार का उपाय

सोमवार को घर में नियमित रूप से पूजा करें. आरती के साथ घंटी बजाएं. इसके बाद सोमवार के दिन आपको घर की धन की तिजोरी या जहां धन रखते हैं, उसके ऊपर घंटी को बजाएं. घंटी बजाते समय धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर जी का ध्यान करें. इस उपाय को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कभी भी धन की कमी नहीं होती है. तिजोरी में हमेशा कैश फ्लो सही रहता है और कर्ज से मुक्ति जल्दी मिलती है.

3.शाम का उपाय

रोजाना शाम को संध्या पूजन करने के बाद आपको अपने पूरे घर में घंटी बजानी चाहिए. इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर 1-2 मिनट के लिए घंटी बजाएं. ऐसा करने से नजरदोष कम होता है. मेन गेट पर घंटी बजाने से गृह-कलेश कम होता है. साथ ही घर का माहौल भी खुशनुमा बनता है. 

घंटी से जुड़े कुछ नियम

  • पूजा की घंटी को हमेशा पूजा घर में उत्तर-पूर्वी दिशा यानी ईशान कोण में रखना चाहिए. घंटी कभी दक्षिण दिशा में नहीं होनी चाहिए.
  • घंटी को हमेशा सीधे हाथ से ही बजाना चाहिए. 
  • सुबह-शाम की पूजा में ही घंटी बजाना शुभ माना जाता है.
  • गरुड़ भगवान वाली घंटी को सबसे प्रभावी माना जाता है. 
  • घंटी को जमीन पर नहीं रखना चाहिए.

किस धातु की घंटी खरीदे?

पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घंटी कांस्य धातु की होनी चाहिए. यह धातु टिन और तांबे का मिश्रण होता है. इस धातु की घंटी को पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा, पीतल की घंटी भी विकल्प है. 

ये भी पढ़ें- Shree Bhairav Chalisa & Aarti Lyrics: कालाष्टमी पर भैरव कृपा पाने का सरल उपाय, पूजा में शामिल करें बटुक भैरव आरती और चालीसा, पढ़ें लिरिक्स

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

US Iran Ceasefire: 'अब कोई खिलवाड़ किया तो...', सीजफायर होते ही ईरान को JD Vance ने दी धमकी

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुई दो सप्ताह का युद्धविराम हो चुका है. इस बीच खबर आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के महासचिव मार्क रूटो से मुलाकात की है. इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर नाटो की आलोचना की. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा था कि जब हमें उनकी जरूरत थी तब नाटो मौजूद नहीं था. नाटो की फिर जरूरत पड़ी तो वह मौजूद नहीं होगा. ट्रंप की ओर से इस बीच नाटो को लेकर कई बयान दिए गए थे.

अमेरिका ने दी ईरान को धमकी

उधर ईरान को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का बयान सामने आया. उन्होंने ईरान को धमकी दी है कि ईरान को हर हाल में परमाणु प्रोग्राम रद्द करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने हमारी बात नहीं मानी तो युद्ध का वापस जाना युद्ध में तय है. यानी एक बार फिर से युद्ध शुरू होगा. ये बात जेडी वेंस ने कही है. उन्होंने कहा कि ईरान ने हमारी शर्तों को नहीं माना और पहली शर्त तो यही है कि हर हाल में परमाणु प्रोग्राम को रद्द करना होगा.

ईरान के बुनियादी ढांचे, सड़क, पुल और अस्पताल सब इस जंग में तबाह हो चुके हैं. बड़ा सवाल ईरान की विरासत का है. क्या जंग से ईरान की ऐतिहासिक विरासत को भी नुकसान पहुंचा? शिक्षण संस्थानों पर बम गिराए जाने से क्या ईरान की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होगी? आखिर जंग से हुए नुकसान से ईरान कैसे उभर पाएगा. सबसे बड़ी बात अगर सीजफायर टूट गया तो आगे क्या होगा? देखिए ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा पहली बार हुआ है... 20 से कम गेंद पर 5 अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma scripts history: अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वह आईपीएल में 5 बार 20 गेंदों से कम में फिफ्टी बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. 25 वर्षीय अभिषेक ने निकोलस पूरन और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. Sat, 11 Apr 2026 17:14:11 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War: Iran ने रखी शर्त #iranisraelwar #usirantalks #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:00:46+00:00

Viral Video: “मेरा प्यार नहीं मिला तो…” टावर पर चढ़ी किशोरी का अल्टीमेटम | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:03:24+00:00

Iran America War: 'Hormuz Strait जल्द खुलेगा, Iran Toll वसूलने की कोशिश न करे' - Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:11:49+00:00

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers