Responsive Scrollable Menu

युद्ध के कारण दुबई रियल एस्टेट मार्केट हुआ था धड़ाम, सीजफायर के बाद अब जोरदार वापसी की आहट; अप्रैल में दिखेगा बड़ा उछाल!

Dubai Property Market: मार्च में बड़े स्तर पर हमलों के बाद निवेशकों के बीच अनिश्चितता फैल गई थी, जिसका सीधा असर बिक्री के आंकड़ों पर पड़ा। दुबई के रियल एस्टेट रणनीतिकार ऋतु कांत ओझा के अनुसार, मार्च में रिहायशी संपत्तियों की बिक्री में 30% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी

Continue reading on the app

'मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं', 'चिरैया' के अरुण को मिल रही धमकी, फिर भी एक्टर को क्यों हो रही खुशी?

Chiraiya Actor Siddharth Shaw: शशांत शाह की वेब सीरीज 'चिरैया' इन दिनों काफी चर्चा में है. 20 मार्च को रिलीज हुई ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. दरअसल, इसकी कहानी मैरिटल रेप पर बेस्ड है. एक्टर सिद्धार्थ शॉ ने अरुण का किरदार निभाया है, जिसकी नई-नई शादी होती है और वो अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है. लेकिन अब एक्टर को रियल लाइफ में सोशल मीडिया पर लोग धमकी दे रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में उन्होंने क्या कहा. 

क्या है सीरीज 'चिरैया' की कहानी?

'चिरैया' (Chiraiya) की कहानी मुख्य रूप से घर की बड़ी बहू कमलेश जिसका किरदार दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने निभाया है और नई दुल्हन पूजा यानि एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट (Prasanna Bisht) के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में पूजा की शादी कमलेश के देवर अरुण  (सिद्धार्थ शॉ)  से होती है. अरुण को कमलेश ने बड़े प्यार से पाला-पोसा है, जो उसकी नजरों में एक सीधा-सादा लड़का है. लेकिन शादी के बाद अरुण अपनी  पत्नी की अनुमति के बिना बार-बार उससे जबरदस्ती संबंध बनाता है. सीरीज में सिद्धार्थ शॉ को नेगेटिव दिखाया गया है. 

नीले ड्रम में बंद करने की धमकियां

सिद्धार्थ शॉ (Siddharth Shaw) को अरुण के किरदार के लिए रियल लाइफ में काफी धमकी और नफरत मिल रही है. अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा- ' 'लोग मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं. यह महिलाओं के नजरिए से है. पुरुषों के नजरिए से देखें तो मुझे जो नफरत मिल रही है, उसमें ज्यादातर गालियां ही हैं. फिर कुछ रील, वीडियो या ईमेल भी आते हैं जिनमें लोग कहते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था और फिर पूरे पुरुष समुदाय को चुप करा दिया गया.'

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 21वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का कहर जारी, 'पुष्पा 2' से आगे निकलने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़?

नफरत को एंजॉय कर रहे सिद्धार्थ

हालांकि सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वो इस नफरत को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर बोले- 'मुझे इतनी नफरत देखकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह सिर्फ मेरे लिए प्यार से उपजी है. अगर किसी को इतनी नफरत का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि मैंने अपना काम अच्छे से किया है.' इस दौना सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि भले ही वो नेगेटिव रोल कर रहे थे लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें कई पैनिक अटैक आए और  पहले दिन तो वो सेट पर रो पड़े थे. लेकिन वो लोगों से मिल रही नफरत को प्यार के तौर पर देख रहे हैं.

समाज को ये खास मैसेज देती है सीरीज

'चिरैया'  सीरीज समाज को ये साफ संदेश देती है कि पत्नी पर पति का शारीरिक हक नहीं होता है. वो पत्नी की सहमति के बिना संबंध नहीं बना सकता है और ये एक अपराध के अंदर आता है. सीरीज ये भी दिखाती है कि कैसे महिलाएं ही अनजाने में दूसरी महिलाओं के उत्पीड़न का कारण बनती हैं. इसके अलावा ये सीरीज पारंपरिक रूढ़िवादी सोच को तोड़ती है कि शादी के बाद महिला को हर परिस्थिति में समझौता करना चाहिए. साथ ही ये फिल्म मैरिटल रेप के मुद्दे पर परिवार और समाज के बीच बातचीत  शुरू करने का प्रयास भी करती है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे स्टार्स; एडवांस बुकिंग में 'डकैत' का तूफान

Continue reading on the app

  Sports

'उनका दौर अभी शुरू हुआ है', वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का कायल हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, टैलेंट पर नहीं कोई शक

vaibhav suryavanshi saba karim: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की जमकर तारीफ की है. सबा करीम का कहना है कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है. इस पूर्व विकेटकीपर ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है वैभव सूर्यवंशी का दौर अभी शुरू हुआ है. बता दें कि आईपीएल 2026 में खेल रहे 15 साल के वैभव मैच दर मैच अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को मुरीद कर रहे हैं. Sat, 11 Apr 2026 17:41:08 +0530

  Videos
See all

Viral Video: “मेरा प्यार नहीं मिला तो…” टावर पर चढ़ी किशोरी का अल्टीमेटम | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:03:24+00:00

UP BJP New Team:यूपी बीजेपी की नई टीम पर बड़ा मंथन! क्या होंगे बड़े बदलाव? Top News | BJP | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:15:05+00:00

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:14:51+00:00

Iran America War: 'Hormuz Strait जल्द खुलेगा, Iran Toll वसूलने की कोशिश न करे' - Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:11:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers