'मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं', 'चिरैया' के अरुण को मिल रही धमकी, फिर भी एक्टर को क्यों हो रही खुशी?
Chiraiya Actor Siddharth Shaw: शशांत शाह की वेब सीरीज 'चिरैया' इन दिनों काफी चर्चा में है. 20 मार्च को रिलीज हुई ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. दरअसल, इसकी कहानी मैरिटल रेप पर बेस्ड है. एक्टर सिद्धार्थ शॉ ने अरुण का किरदार निभाया है, जिसकी नई-नई शादी होती है और वो अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है. लेकिन अब एक्टर को रियल लाइफ में सोशल मीडिया पर लोग धमकी दे रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में उन्होंने क्या कहा.
क्या है सीरीज 'चिरैया' की कहानी?
'चिरैया' (Chiraiya) की कहानी मुख्य रूप से घर की बड़ी बहू कमलेश जिसका किरदार दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने निभाया है और नई दुल्हन पूजा यानि एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट (Prasanna Bisht) के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में पूजा की शादी कमलेश के देवर अरुण (सिद्धार्थ शॉ) से होती है. अरुण को कमलेश ने बड़े प्यार से पाला-पोसा है, जो उसकी नजरों में एक सीधा-सादा लड़का है. लेकिन शादी के बाद अरुण अपनी पत्नी की अनुमति के बिना बार-बार उससे जबरदस्ती संबंध बनाता है. सीरीज में सिद्धार्थ शॉ को नेगेटिव दिखाया गया है.
नीले ड्रम में बंद करने की धमकियां
सिद्धार्थ शॉ (Siddharth Shaw) को अरुण के किरदार के लिए रियल लाइफ में काफी धमकी और नफरत मिल रही है. अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा- ' 'लोग मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं. यह महिलाओं के नजरिए से है. पुरुषों के नजरिए से देखें तो मुझे जो नफरत मिल रही है, उसमें ज्यादातर गालियां ही हैं. फिर कुछ रील, वीडियो या ईमेल भी आते हैं जिनमें लोग कहते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था और फिर पूरे पुरुष समुदाय को चुप करा दिया गया.'
नफरत को एंजॉय कर रहे सिद्धार्थ
हालांकि सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वो इस नफरत को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर बोले- 'मुझे इतनी नफरत देखकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह सिर्फ मेरे लिए प्यार से उपजी है. अगर किसी को इतनी नफरत का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि मैंने अपना काम अच्छे से किया है.' इस दौना सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि भले ही वो नेगेटिव रोल कर रहे थे लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें कई पैनिक अटैक आए और पहले दिन तो वो सेट पर रो पड़े थे. लेकिन वो लोगों से मिल रही नफरत को प्यार के तौर पर देख रहे हैं.
समाज को ये खास मैसेज देती है सीरीज
'चिरैया' सीरीज समाज को ये साफ संदेश देती है कि पत्नी पर पति का शारीरिक हक नहीं होता है. वो पत्नी की सहमति के बिना संबंध नहीं बना सकता है और ये एक अपराध के अंदर आता है. सीरीज ये भी दिखाती है कि कैसे महिलाएं ही अनजाने में दूसरी महिलाओं के उत्पीड़न का कारण बनती हैं. इसके अलावा ये सीरीज पारंपरिक रूढ़िवादी सोच को तोड़ती है कि शादी के बाद महिला को हर परिस्थिति में समझौता करना चाहिए. साथ ही ये फिल्म मैरिटल रेप के मुद्दे पर परिवार और समाज के बीच बातचीत शुरू करने का प्रयास भी करती है.
महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा बयान- 'विधायी संस्थाओं में महिला आरक्षण समय की मांग; देरी होगी दुर्भाग्यपूर्ण'
महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक चर्चाएं जारी हैं. इस बीच पीएम नरेंद्र मादी ने अपने लेख के जरिए देश को बताया है कि आखिर माहिला आरक्षण बिल की जरूरत क्या है. उन्होंने कहा कि संसद का फैसला महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देने वाला है. लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनको उचित स्थान मिलेगा.
पीएम मोदी ने लिखा, 21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक अहम और ऐतिहासिक क्षण की ओर तेजी से बढ़ रहा है. आने वाले वक्त में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं. यह ऐसा अवसर होने वाला है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी को लेकर हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में होने वाली है. यह वक्त है, जब हमारे देश की संसद को एक अहम दायित्व को निभाना होगा. उसे ऐसे कदम आगे बढ़ाने होंगे, जो हमारे लोकतंत्र काफी व्यापक एवं और अधिक प्रतिनिधित्व बनाने वाले हैं. संसद का यह फैसला महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला है. इससे लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनका खास स्थान तय हो सकेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)





