Responsive Scrollable Menu

Silver Price Today: आज गुरुवार को चांदी में रही मामूली तेजी, जानिये 9 अप्रैल का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 9 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। चांदी का भाव 100 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,60,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है

Continue reading on the app

Kalashtami 2026: वैशाख माह की कालाष्टमी आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और व्रत का महत्व

Kalashtami 2026: आज यानी 09 अप्रैल 2026, गुरुवार को काल भैरवाष्टम का पावन त्योहार है. हिंदू धर्म में कालाष्टमी व्रत को विशेष माना जाता है. इस व्रत में भगवान शिव के काल भैरव रूप की पूजा की जाती है. हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. कुछ लोग इस दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं.  कालाष्टमी के दिन विधि-विधान के साथ काल भैरव की पूजा की जाती है. ऐसा करने से साधकों की सभी मनोकामनाएं पूजा हो जाती है. इसके साथ ही राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है. जीवन में किसी तरह का भय नहीं रहता है. जीवन की बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिल जाता है. इसलिए कालाष्टमी को शास्त्र विधि से काल भैरव जी की पूजा करनी चाहिए. आइए जानते हैं काल भैरवाष्टमी पर निथिता मुहूर्त और पूजा की विधि. 

वैशाख काल भैरवाष्टमी पूजा मुहूर्त (Vaishakh Kalashtami 2026 Puja Shubh Muhurat) 

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 32 मिनट से सुबह 05 बजकर 17 मिनट तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 42 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक.
निशा मुहूर्त- रात 11 बजकर 59 मिनट से रात 12 बजकर 44 मिनट तक.

पंचांग के अनुसार, काल भैरवाष्टमी के दिन व्रत रखकर इन मुहूर्त में काल भैरव जी की पूजा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

वैशाख काल भैरवाष्टमी पूजा विधि (Vaishakh Kalashtami 2026 Puja Vidhi) 

आज काल भैरवाष्टमी व्रत के दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी बिछाकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी पर भगवान काल भैरव जी के श्रीविग्रह की स्थापना करें. गंगाजल से काल भैरव जी का अभिषेक करें. काल भैरव जी को काले तिल, उड़द दाल, नीले या काले फूल, नारियल चढ़ाएं. काल भैरव जी को उड़द की दाल से बनी मिठाई का भोग लगाएं. सरसों के तेल के दीपक से आरती करें. आरती के बाद पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हुए प्रणाम करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर ऊं कालभैरवाय नमः मंत्र का जाप करें. काले कुत्ते को रोटी या भोजन कराएं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान दें. काल भैरवाष्टमी पर्व पर निशा मुहूर्त में फिर से पूजा करें. निशा मुहूर्त में भैरवजी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्त होती है. 

काल भैरवाष्टमी व्रत में भूलकर न करें ये गलतियां 

काल भैरव जी की पूजा में शुद्धि का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
हमेशा काल भैरव जी की पूजा स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर करें.
कालाष्टमी व्रत में मांस-मदिरा का सेवन न करें.
व्रत में लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन न करें.
किसी जीव को नुकसान न पहुंचाएं.
क्रोध और गुस्सा करने से बचें.
बाल और नाखून न काटें.
बड़ों का अपमान करने से बचें.
ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

काल भैरवाष्टमी व्रत का महत्व (Vaishakh Kalashtami 2026 Significance) 

शास्त्रों के अनुसार, भगवान काल भैरव जी को महादेव का उग्र रुप माना जाता हैं. कालाष्टमी के दिन व्रत पूर्वक इन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. रोग और भय से छुटकारा मिल जाता है. राहु और केतु की वजह से जीवन में आ रहे संकट समाप्त हो जाते हैं. भैरव जी की कृपा से नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष समाप्त हो जाते हैं. इस दिन भैरव जी की पूजा करने के साथ उनके वाहन कुत्तों को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंद लोगों को दान भी अवश्य करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vaishakh Kalashtmi 2026: 9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जीत के बाद भी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर लगा इस कारण भारी जुर्माना

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत तो नसीब हो गई लेकिन इसके साथ ही कप्तान पर भारी भरकम जुर्माना भी लग गया। दरअसल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 1 रन से जीत मिली। इस जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल के लिए बुरी खबर भी आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने गुजरात के कप्तान गिल पर 12 लाख का जुर्माना ठोका है। ये जुर्माना दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है। 

आईपीएल की रिलीज के अनुसार, गुजरात टाइटंस के कप्तान  शुभमन गिल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। 

चूंकि ये आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

शुभमन गिल की ये आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट से जुड़ी पहली गलती है जिस कारण से कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर गुजरात इस सीजन अगली बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा।   
Thu, 09 Apr 2026 13:03:17 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh: कांग्रेस पार्षद का वंदे मातरम गाने से इंकार | #indore #vandematram #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:46:22+00:00

CM Yogi का ऐलान UP में बनेगा नया Noida , लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं #shorts UP News Aagra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:40:02+00:00

Election Voting Live: Assam-Keralam और Puducherry में वोटिंग में उलटफेर!|Congress |Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:37:14+00:00

Assam Election 2026: क्या असम में बदलेगी सत्ता ? #assam #election #election2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers