Responsive Scrollable Menu

तुर्किए-इजरायल के बीच जुबानी जंग तेज, नेतन्याहू ने एर्दोगन पर साधा निशाना

दोहा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे अपने ही कुर्द नागरिकों का “नरसंहार” कर रहे हैं और ईरान के “आतंकी शासन” को समर्थन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “मेरे नेतृत्व में इजरायल ईरान के आतंकी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा, जबकि एर्दोगन उन्हें समर्थन देते हैं और अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार करते हैं।”

नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है।

यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें कहा गया कि तुर्किए के अभियोजकों ने गाजा संघर्ष और 2025 के ‘सुमुद फ्लोटिला’ मामले में मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोपों को लेकर नेतन्याहू और अन्य इजरायली अधिकारियों के खिलाफ 4,596 साल तक की सजा की मांग की है।

इजरायल और तुर्किए के बीच यह बयानबाजी ऐसे समय में तेज हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है।

इससे पहले राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा था कि अगर पाकिस्तान की मध्यस्थता नहीं होती, तो तुर्की भी इस क्षेत्रीय युद्ध में शामिल हो सकता था।

इधर, इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आमने-सामने की वार्ता जारी है, जिसे संभव बनाने में पाकिस्तान की मध्यस्थता अहम रही है।

पाकिस्तान ने इन वार्ताओं के लिए राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और रेड जोन स्थित सेरेना होटल को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दोनों पक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं और अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान सभी पक्षों के लिए एक “विश्वसनीय मध्यस्थ” के रूप में उभरा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के शुरुआती 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Realme C100 5G: नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग से है लैस; जानें कीमत  

Realme ने चुपके से थाईलैंड में अपने C सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C100 5G को लॉन्च कर दिया है। यह बजट 5जी स्मार्टफोन है, जो कई दमदार फीचर्स से लैस है। फोन में पावरफुल 7,000mAh बैटरी के साथ  45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी  के लिए हैंडसेट में 50MP रियर कैमरा भी दिया गया है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।  

Realme C100 5G कीमत और उपलब्धता
Realme C100 5G को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इनक कीमतें इस प्रकार है - 

  1. 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत THB 6,999 (~₹20,000)
  2. 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत THB 7,499 (~₹21,000)

Realme C100 5G 22 अप्रैल 2026 से थाईलैंड में Lazada सहित विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Blooming Purple और Sprouting Green रंग विकल्पों में आएगा।

ये भी पढ़े-ः OnePlus का 6,000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता: मिल रही ₹12,000 से ज्यादा की छूट, जानें पूरी डील  

Realme C100 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Realme C100 5G, फोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। हैंडसेट में 6.8-इंच HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 180Hz टच रिस्पॉन्स रेट, NTSC 83 परसेंट कलर गैमट, 16.7 मिलियन कलर, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 nits तक पीक ब्राइटनेस और Panda-MN228 प्रोटेक्शन देता है।

नए Realme C100 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 6 Launch: 9000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन भारत में लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू; जानें खासियत

कैमरे की बात करें तो, Realme C100 5G में पीछे की तरफ ऑटोफोकस के साथ एक 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का सिंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। हैंडसेट 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Realme फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, एक USB टाइप-C पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS भी हैं।

Realme C100 5G में 7,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। नए Realme C100 5G में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है। इसका साइज़ 166.47x78.23x8.88mm है और वज़न लगभग 224g है।

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, लगातार 3 हार के बाद चेन्नई ने चखा जीत का स्वाद

Chennai Super Kings First wins in IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया. सीएसके को तीन मैच के बाद पहली जीत नसीब हुई. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष के बावजूद 20 ओवरों में 189 रनों पर ढेर हो गई. चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया.  Sat, 11 Apr 2026 23:37:54 +0530

  Videos
See all

बाइक पर लड़की से छेड़छाड़ का Video Viral #viralvideo #jaipur #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:30:58+00:00

Tej Pratap Yadav News : 'महिला लोग सब सिगरेट पी रही' #tejpratapyadav #biharnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:58:38+00:00

Tej Pratap Yadav News : शराब तो सभी जगह मिल रहा- तेज प्रताप यादव #tejpratapyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:16+00:00

Bihar News : 'नशा दिमाग पर चढ़ता तो आदमी पागल हो जाता' #tejpratapyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:56:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers