Responsive Scrollable Menu

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गिरा तापमान, यहां पर टूटा 11 साल का रिकॉर्ड , जानें मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में अप्रैल माह की आठ तारीख यानि बुधवार को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. इसने बीते 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सफदरजंग में अधिकतम तापमान केवल 28.2°C रहा, जो सामान्य से 6.9°C कम है. इस बदलाव में पश्चिम विक्षोभ बड़ा कारण है. इस दौरान दिल्ली में बादल छाए रहे. तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश भी हुई. मौसम असामान्य रूप से ठंडा रहा. ऐसा ही हाल गुरुवार को भी देखने को मिला सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पूरे उत्तर भारत में भी ऐसा ही हाल है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बरसात और ओलावृष्टि और बर्फबारी से जनजीवन पर असर पड़ा है. 

बर्फबारी के कारण हालात खराब

इसके कारण यातायात पर भी काफी असर पड़ा है. तापमान काफी नीचे गिर चुका है. जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी के कारण हालात खराब हैं. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से रास्तों आंशिक रूप से बहाल किया गया है. यहां पर फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास हो रहा है. बताया जा रहा है कि रामबन-बनिहाल के बीच लगातार मलबा गिरने से यातायात पर असर पड़ा है. 

कश्मीर घाटी के इलाकों में बर्फबारी जारी

वहीं कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी जारी है. यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है. मौसम के असर से माता वैष्णो देवी यात्रा की हेलीकाप्टर सेवा पर भी असर देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर व्यापक दिखाई देने वाला है. शिमला, सिरमौर और सोलन समेत कई जिलों में भारी ओलावृष्टि से सेब के बगानों को काफी नुकसान हुआ हे. इसके साथ जौ, मटर और गेहूं की फसलों पर असर पड़ा है. 

न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री तक दर्ज 

दिल्ली में तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री था. यह सामान्य से 6.3 डिग्री तक कम रहा. वहीं अप्रैल 2023 के बाद अप्रैल का ये सबसे  कम तापमान बताया जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल 2023 को इससे   पहले अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक गिर चुका था. राजधानी में न्यूनतम तापमान  20.1 डिग्री तक दर्ज था. यहां पर नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा. दिल्ली में  मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 3 मिमी बरसात हुई. पालम, रिज में 2.1 मिमी और आयानगर में 2 मिमी बरसात हुई. 

ये भी पढ़ें: नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत; प्राधिकरण पर उठे सवाल

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 BO: 21 दिन में धुरंधर के पहले पार्ट से पिछड़ी धुरंधर 2, टूट गया डबल डिजिट का सिलसिला, कहां तक पहुंची कमाई?

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई रिलीज के 20 दिन बाद अब कम होती नजर आ रही है. फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं जा रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है कि ये फिल्म किसी भी एक दिन में डबल डिजिट का कलेक्शन नहीं कर सकी है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 21 दिनों में धुरंधर 2 ने कितनी कमाई कर ली थी.

Continue reading on the app

  Sports

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदित्य धर को दी बड़ी राहत, ‘धुरंधर’ स्क्रिप्ट चोरी मामले में संतोष कुमार को 16 अप्रैल तक आरोप दोहराने से रोका

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर को बड़ी राहत दी है। दरअसल कोर्ट ने फिल्म प्रोड्यूसर संतोष कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी के आरोप दोहराने या आदित्य धर के खिलाफ कोई भी मानहानिकारक बयान देने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। बता दें कि यह आदेश 16 अप्रैल तक लागू … Thu, 09 Apr 2026 09:48:00 GMT

  Videos
See all

Breaking News: Assam केरल पुडुचेरी में मतदान शुरू विधानसभा चुनाव वोटिंग | Election | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T04:38:12+00:00

Noida Harshit Bhatt Drowning Death: इंजीनियर युवराज की मौत से नहीं लिया सबक, इस तरह फिर गई जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T04:35:46+00:00

Iran-US Ceasefire LIVE: ईरान की 10 वीं शर्त पर फंसे Trump! जाएगी कुर्सी..? | Iran US Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T04:44:04+00:00

Assam Election Voting 2026: जोरहाट में किसका चलेगा जोर? पोलिंग बूथ पर पहुंचे Gaurav Gogoi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T04:34:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers