US Iran Israel Ceasefire LIVE: लेबनान में इजरायली हवाई हमले जारी, बचावकर्मी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे
US Israel Iran War Ceasefire LIVE Updates: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध को 40 दिन बीत चुके हैं. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीजफायर का ऐलान किया गया. यह युद्ध दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है. इस बीच दोनों के बीच समझौतों पर चर्चा होगी. इससे पहले अमेरिका ने ईरान को दो दिनों की मोहलत दी थी कि अगर वह समझौते पर नहीं माना जो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान मंगलवार रात आठ बजे तक स्ट्रेट होर्मुज को नहीं खोलता है तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उसके पावर प्लांट और पुलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं. इन शर्तों पर सहमति के बाद ही युद्ध खत्म हो सकता है. इस बीच खबरें आ रही हैं कि इजरायल अभी भी लेबनान पर हमले कर रहा है. उसका कहना है कि यहां पर हिज्जबुल्ला संगठन अभी भी इजरायल पर बमबारी कर रहा है. ऐसे में उस पर पलटवार जारी हैं.
KKR vs LSG: आज कोलकाता और लखनऊ में होगा मैच, पिच, वेदर रिपोर्ट के साथ जानें हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11
KKR vs LSG : आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज यानी 9 अप्रैल (गुरुवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की पहली बॉल शाम 7:30 बजे डाली जाएगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तान अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में होगी. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको मुकाबले की हर छोटी बड़ी डिटेल्स के बारे में बताने वाले हैं.
पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रनों से भरपूर है. इस पिच पर बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं. यहां पर तेज गेंदबाजों की बॉल अच्छे उछाल और तेज बाउंस के साथ बल्ले पर आती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए मदद कम ही नजर आती है. ईडन गार्डन में आईपीएल के अब तक कुल 102 मैच खेले गए हैं. इसमें से चेज करने वाली टीमों ने 57 मैच और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मैच अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है. इस मैदान पर 262 रनों का लक्ष्य भी चेज हुआ है.
If this popped up on your feed, it’s a sign ????
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 8, 2026
Book your tickets now ???? pic.twitter.com/Y5p2NhQwtD
वेदर रिपोट
कोलकाता ने 9 अप्रैल यानी मैच के दिन बारिश का अनुमान है. यहां पर कल तेज हवाएं चल सकते हैं और भारी बारिश भी हो सकती है. दोपहर के समय 35% बारिश का अनुमान है. वेदर रिपोर्ट के अनुसार तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि शाम को जब मैच होगा उस समय बारिश से राहत मिल सकती है. यहां पर केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ रद्द हो गया है.
ROI = Rinku On Impact ???? pic.twitter.com/NlSwZ0vWfo
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 7, 2026
KKR vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 2 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है, जबकि 4 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है.
The one where we met the Knight Riders ????✌️ pic.twitter.com/epB1SRkG2c
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 7, 2026
KKR vs LSG की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव.
लखनऊ और कोलकाता का आईपीएल 2025 का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
ये भी पढ़ें : 22 वर्षीय खिलाड़ी के हाथों से फिसली ऑरेंज कैप, यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेल किया Orange Cap पर कब्जा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















