Assembly Election 2026 Voting Live: असम, पुडुचेरी और केरलम में आज मतदान, सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग
Assembly Election 2026 Voting Live: देश के तीन राज्यों असम केरल और केरलम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी. इस दौरान मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे. तीन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. अब इसका फैसला जनता वोटिंग के जरिए करेगी. तीन राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि किसे सत्ता मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा. असम, केरल और पुडुचेरी में एक साथ मतदान होना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है. कुल 296 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में सभी दलों के लिए यह अहम परीक्षा है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. तीनों राज्यों में मतदान की पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...
Assembly Election Voting 2026 Live: असम, केरल और पुडुचेरी में किसका होगा राजतिलक? थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान, 10 लाख पहली बार डालेंगे वोट
Assembly Election Voting 2026 Live Update: असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज यानी गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने वाला है। तीनों राज्यों में कुल 296 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। नतीजों की घोषणा 4 मई को होगा। मतदान के लिए सुरक्षा तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















