Abaan Ahmed Funeral: थोड़ी देर में देर में होगा अबान अहमद का अंतिम संस्कार, अतीक के ठीक बगल में बनाई गई है कब्र
Abaan Ahmed Funeral: माफिया अतीक अहमद का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक गांव से जुड़े कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जा रहा है. कसारी-मसारी का यह वही कब्रिस्तान है जहां अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, खुद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बड़े बेटे असद अहमद की कब्रें मौजूद हैं. अब अबान की कब्र भी अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है. सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इलाके में काफी तनाव का माहौल है.
अंतिम संस्कार की खबरों के बीच कब्रिस्तान परिसर में लोगों की भारी आवाजाही शुरू हो चुकी है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे की मौत से जुड़े कई पहलू सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान को अंतिम विदाई देने के लिए उसके परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो रहे हैं. पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी घटना से निपटा जा सके.
जेल से कस्टडी पैरोल पर कब्रिस्तान पहुंचे दोनों भाई
प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस मौके पर उसके दोनों बड़े भाई मोहम्मद उमर और अली अहमद कस्टडी पैरोल लेकर कब्रिस्तान पहुंचे हैं. झांसी जेल और दूसरी जेल में बंद दोनों भाई बेहद सख्त सुरक्षा घेरे के बीच कब्रिस्तान लाए गए हैं. सुरक्षा कारणों से दोनों भाइयों को कब्रिस्तान परिसर में खड़ी प्रिजन वैन के अंदर ही रखा गया है, जहां से वे अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं.
थोड़ी ही देर में अबान का शव कब्रिस्तान पहुंचने वाला है. शव के आते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नमाज-ए-जनाजा पढ़ी जाएगी और फिर उसे नम आंखों के साथ अतीक की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है.
मां शाइस्ता को लेकर गांव वालों में दिखा भावुक माहौल
अबान के जनाजे को लेकर अतीक के पैतृक गांव चकिया और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. लंबे समय से कानून की नजरों से फरार चल रही मां शाइस्ता परवीन की गैरमौजूदगी को लेकर गांव के लोग काफी भावुक नजर आए. स्थानीय लोग आपस में बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि मां तो शायद अपने बेटे का आखिरी चेहरा भी नहीं देख पाएगी, लेकिन कम से कम दोनों बड़े भाई उमर और अली को अपने छोटे भाई का मुंह देखने का मौका मिल गया है.
दूसरी तरफ पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं. खुफिया तंत्र इस बात पर लगातार नजर बनाए हुए है कि क्या फरार चल रही शाइस्ता परवीन अपने बेटे को आखिरी बार देखने या विदाई देने चोरी-छिपे कब्रिस्तान आ सकती है. इसी वजह से हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी भीड़
कब्रिस्तान के बाहर हालात उस वक्त बिगड़ गए जब अतीक का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर अपने छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने पहुंचा. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आम जनता को कब्रिस्तान के मुख्य दरवाजे से बाहर रोक दिया था और बैरिकेडिंग लगा रखी थी. लेकिन जैसे ही उमर का काफिला मौके पर पहुंचा, अचानक वहां मौजूद समर्थकों और आम लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई.
भीड़ ने पुलिस की लगाई बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका और जबरन कब्रिस्तान के अंदर घुसने की कोशिश की. इस दौरान अतीक समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और अतिरिक्त बल लगाकर भीड़ को कब्रिस्तान के मुख्य हिस्से से पीछे खदेड़ दिया.
सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात
दूसरे बेटे अली अहमद के भी झांसी जेल से कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचने के बाद भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. अतीक के दो बड़े बेटों के एक साथ सार्वजनिक रूप से सामने आने के कारण समर्थकों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है. पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे कब्रिस्तान और उसके आसपास के इलाकों को छावनी में बदल दिया है.
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर खुफिया कैमरे और पुलिस अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन की कोशिश है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा सके और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहे.
यह भी पढ़ें: अतीक के परिवार में अब कौन-कौन बचा? 2023 के बाद से मौत का सिलसिला जारी
6,6,6,6....एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म
IND vs SL Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दिन के खेल के आखिरी ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 4 छक्के लगाए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि गुरनूर बराड़ ने नाबाद 36 रन बनाए. इसके अलावा, आज टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने भी फिफ्टी लगाई. बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी.
केएल राहुल और पडिक्कल के बीच हुई शानदार साझेदारी
श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की. हालांकि जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें विश्वा फर्नांडो ने चलता किया. इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर केशरा नुवांता का शिकार बने. उन्होंने 5 चौका और एक छक्का लगाया.
Stumps on Day 2 of the warm-up game against SLC XI in Colombo!
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A ton for Devdutt Padikkal, fifty for Ravindra Jadeja and vital 40s for Manav Suthar & KL Rahul highlight #TeamIndia's Day 2 performance. ???? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/oKifagawd9
श्रीलंका ने बनाए थे 363 रन
भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी काफी शानदार रही. लगभग सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से तीनों स्पिनर्स कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को 1 सफलता मिली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











