Responsive Scrollable Menu

6,6,6,6....एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म

IND vs SL Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दिन के खेल के आखिरी ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 4 छक्के लगाए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि गुरनूर बराड़ ने नाबाद 36 रन बनाए. इसके अलावा, आज टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने भी फिफ्टी लगाई. बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी.

केएल राहुल और पडिक्कल के बीच हुई शानदार साझेदारी

श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की. हालांकि जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें विश्वा फर्नांडो ने चलता किया. इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर केशरा नुवांता का शिकार बने. उन्होंने 5 चौका और एक छक्का लगाया. 

श्रीलंका ने बनाए थे 363 रन

भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी काफी शानदार रही. लगभग सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से तीनों स्पिनर्स कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को 1 सफलता मिली. 

Continue reading on the app

अमित शाह का आरबीआई और सहकारी बैंकों को संदेश, आपसी भरोसे से मजबूत होगा सेक्टर

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल के वर्षों में शहरी सहकारी बैंकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाया है। उन्होंने दोनों पक्षों से एक-दूसरे के प्रति लंबे समय से बनी धारणाओं से आगे बढ़कर इस क्षेत्र को मजबूत बनाने की अपील की।

मुंबई में नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि शहरी सहकारी बैंक और आरबीआई को अधिक विश्वास और भरोसे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब भी सरकार और सहकारी बैंकिंग क्षेत्र ने सकारात्मक तरीके से आरबीआई से संपर्क किया, तब केंद्रीय बैंक ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

अमित शाह ने आरबीआई द्वारा उठाए गए कई कदमों का उल्लेख किया। इनमें शाखाओं के विस्तार संबंधी नियमों में ढील देना, घर-घर बैंकिंग सेवाओं की अनुमति देना, यूसीबी को डिमांड ड्राफ्ट और जीवन प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति देना तथा इस क्षेत्र के लिए एक समर्पित नोडल अधिकारी की नियुक्ति शामिल है।

उन्होंने शहरी सहकारी बैंकों के लिए हाल ही में किए गए नियामकीय सुधारों का भी स्वागत किया। इनमें गोल्ड लोन की सीमा बढ़ाना और वन-टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था लागू करना शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में शहरी सहकारी बैंकों में 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक की जमा राशि मौजूद है।

उनकी यह टिप्पणी आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा हाल ही में शहरी सहकारी बैंकों के लिए ऑन-टैप लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी दिए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

क्षेत्र की व्यावसायिक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि छोटे उधारकर्ता सहकारी बैंकों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित ऋण वर्ग साबित होते हैं।

गुजरात में एक सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस बैंक ने बिना किसी गारंटी के 2.5 लाख रुपए तक के ऋण दिए थे और ब्याज सहित ऋण वसूली की दर 99 प्रतिशत से अधिक रही थी।

अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों से नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल करीब 690 बैंक ही इस संस्था के सदस्य हैं। उन्होंने सदस्यता शुल्क कम करने का सुझाव दिया, ताकि देश के लगभग 1,400 शहरी सहकारी बैंक इसमें शामिल हो सकें।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का मुख्यालय नई दिल्ली से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 449 शहरी सहकारी बैंक हैं और गुजरात, गोवा तथा कर्नाटक के साथ मिलकर यह क्षेत्र देश के लगभग 70 प्रतिशत शहरी सहकारी बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार

Lionel Messi father Jorge Messi dies: दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया है। जॉर्ज मेसी ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Sat, 08 Aug 2026 21:13:59 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed Last Rites: अबान का सुपुर्द-ए-खाक LIVE | funeral Live | Atiq Ahmed | Prayagraj | Shaishta #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:08:52+00:00

Aban Ahmed Prayagraj funeral Live: अबान अहमद के जनाजे में भीड़ का बवाल | Kasari Masari | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers