Responsive Scrollable Menu

Stocks to Watch: 9 अप्रैल को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकता है तगड़ा एक्शन

Stocks to Watch: 9 अप्रैल को 10 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। बड़े ऑर्डर, Q4 रिजल्ट, QIP प्लान और डील्स जैसे ट्रिगर्स के चलते ये शेयर फोकस में रहेंगे। चेक करें पूरी लिस्ट।

Continue reading on the app

नई दिल्ली: भारत-तुर्की के 12वें विदेश कार्यालय परामर्श सत्र में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और तुर्की ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने 12वें विदेश कार्यालय परामर्श सत्र का आयोजन किया। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, पर्यटन, तकनीक और नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग, आम लोगों के बीच संबंध और सीमा पार आतंकवाद से लड़ाई जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय (एमईए) में पश्चिमी मामलों की सचिव सीबी जॉर्ज और तुर्की की विदेश मंत्रालय की उप-मंत्री बेरिस एकिनसी ने की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

एमईए की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, भारत-तुर्की के 12वें विदेश कार्यालय परामर्श सत्र 8 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किए गए। इस बैठक में सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज और तुर्की की उप-मंत्री बेरीस एकिंसी ने सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, पर्यटन, तकनीक और नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग, आम लोगों के बीच संबंध और सीमा पार आतंकवाद से लड़ाई पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

भारत-तुर्की का पिछला विदेश कार्यालय परामर्श सत्र 2022 में अंकारा में हुआ था। बुधवार को दोनों देशों ने अगली बैठक तुर्की में आयोजित करने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 2024 में वियनतियाने में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने तुर्की समकक्ष हाकान फिदान के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी।

सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में सीओपी28 के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगन से मुलाकात की थी। इसके अलावा, एर्दोगन ने 2023 में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।

भारत ने 2023 में दक्षिण तुर्की में आए भूकंप के बाद ऑपरेशन दोस्त नामक एक बड़ा मानवीय सहायता अभियान शुरू किया था। इसके तहत भारत ने राहत सामग्री भेजी, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की खोज और बचाव टीम भेजी और भारतीय सेना की ओर से मोबाइल फील्ड अस्पताल भी लगाया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

4000 रन और 200 विकेट, टी20 में जडेजा के नाम बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

ravindra jadeja record: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है. आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है. Sat, 11 Apr 2026 01:05:48 +0530

  Videos
See all

Iran War News : पूर्व इजरायली सैनिक का जवाब, पाकिस्तानी को आया गुस्सा ! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

स्कूल में बच्चों से कराया गया श्रम! #bihar #shortvideo #viralvideo #ChildLabour #aajtak #awerness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

Bihar New CM: बिहार के नए CM पर आई बड़ी खबर! | Bihar New CM | Bihar | Nitish Kumar Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:34+00:00

लोगों को थप्पड़ मारकर भाग रहा गैंग! #SlapGang #Muzaffarnagar #ViralNews #shorts #NightTerror #CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers