Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा, क्रिस राइट और विक्रम मिस्री की अहम बैठक

नई द‍िल्‍ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई। इस बातचीत में भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने तथा सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र सहित कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, शुक्रवार सुबह संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ अमेर‍िका-भारत ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा करना बहुत अच्छा रहा। भारत की ओर से ऐतिहासिक शांति बिल पास किए जाने के बाद, हम कोयला गैसीकरण और यूएस एलपीजी निर्यात जैसे अन्य क्षेत्रों के अलावा, सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठकें कीं। इन बैठकों में ऊर्जा सुरक्षा, द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार को बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अमेरिका में भारतीय दूतावास के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स में पोस्‍ट के अनुसार विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा सेक्रेटरी क्रिस राइट से मुलाकात की। इस दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र ऊर्जा सुरक्षा को आगे बढ़ाना, द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार को गहरा करना और ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के लिए नए रास्ते तलाशना रहा।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा की। उन्होंने एनएससी के नेतृत्व से मुलाकात की और हिंद महासागर रणनीतिक पहल तथा पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों सहित आपसी रणनीतिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ एक अहम मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल समेत सीनियर अमेरिकी अधिकारियों के साथ अलग-अलग बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य मुद्दा रक्षा, आतंकवाद का विरोध और क्षेत्रीय सुरक्षा रहा।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत को एक प्रोडक्टिव मीटिंग बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे द्विपक्षीय संबंध, खासकर व्यापार, जरूरी मिनरल्स, रक्षा और क्वाड पर केंद्रित थी।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बोरिंग Breakfast से बच्चे परेशान? चुकंदर से मिनटों में बनाएं ये Healthy Pink Pancake

बच्चे चीजों से, खासकर खाने से, बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। हर मां के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है कि रोज नया क्या बनाया जाए। कभी-कभी तो मांओ को बच्चों के पसंदीदा खाने को भी एक नए अवतार में पेश करना पड़ता है, ताकि वे बिना किसी नखरे के उसे चट कर जाएं।

तो अगर आप भी अपने बच्चे की खाने की आदतों से परेशान हैं, तो यहां हम आपके लिए एक बेहद दिलचस्प पिंक पैनकेक की रेसिपी लेकर आए हैं। यह स्वाद में तो वही पुराना और सबका पसंदीदा पैनकेक है, बस इसका रंग गुलाबी है। और सबसे अच्छी बात? इसमें किसी भी तरह के आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, हमने इसमें सेहत से भरपूर चुकंदर मिलाया है, जो इसे सुंदर रंग के साथ-साथ पोषण भी देता है।
 

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: बोरिंग लौकी से बनाएं 2 टेस्टी डिश, ये Quick Pulao-Kebab रेसिपी है कमाल


पिंक पैनकेक बनाने की सामग्री

चुकंदर, दूध, गेहूं का आटा या मैदा, चीनी या गुड़, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और सेकने के लिए मक्खन या घी।

पिंक पैनकेक बनाने का तरीका

इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक साबुत चुकंदर को अच्छी तरह उबाल लें और फिर उसे दूध के साथ मिक्सर में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अब इस गुलाबी दूध को एक बर्तन में निकालें और इसमें पैनकेक बनाने का दूसरा सामान जैसे आटा, मिठास के लिए चीनी या गुड़ और हल्का सा बेकिंग पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। बस, अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें, उस पर थोड़ा मक्खन लगाएं और इस मिक्सचर को फैलाकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। लीजिए, आपके गरमा-गरम और पोषण से भरपूर पिंक पैनकेक तैयार हैं, जिन्हें देखते ही बच्चे खुश हो जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हेजलवुड, हेनरी, बुमराह, बोल्ट… वैभव सूर्यवंशी ने सबका किया एक जैसा हाल, क्रिकेट जगत हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी तूफानी रही है. वह 4 मैचों में 200 रन ठोक चुके हैं. इन रनों की खास बात ये है कि उन्होंने स्टार गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है. Sat, 11 Apr 2026 00:46:44 +0530

  Videos
See all

Shorts | वार्ता फेल हुई तो हमारे हथियार तैयार- Donald Trump | Iran- Israel war | America | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:40+00:00

Israel का बड़ा फैसला, 40 दिनों के बाद खुली Al Aqsa Mosque! #shorts #timesnownavbharat #tnnoriginals #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:02:24+00:00

Crime News: अंधविश्वास में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार! तांत्रिक के चक्कर में छोड़ा घर-बार! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:00:30+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल ने क्या किया Munir-Shehbaz कांप गए! Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers