Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-ईरान युद्धविराम का इंडोनेशिया ने किया स्वागत, शांति की दिशा में सकारात्मक कदम बताया

जकार्ता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम का स्वागत करते हुए इसे तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता इवोन मेवेंगकांग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह एक सकारात्मक शुरुआत है और सभी पक्षों को इस मौके का उपयोग करते हुए स्थायी शांति समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संवाद और कूटनीति ही इस संघर्ष का एकमात्र समाधान है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता के सम्मान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इंडोनेशिया नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रचनात्मक कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने पर सहमति जताई है। यह फैसला तेहरान द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और व्यापक शांति समझौते की दिशा में चल रही बातचीत से जुड़ा है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ रहा था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पहले ही हासिल कर चुका है।

इजरायल ने भी अमेरिका के इस फैसले का समर्थन किया, हालांकि यह स्पष्ट किया कि प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होगा।

वहीं, इंडिया ने भी युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह संघर्ष लोगों के लिए पीड़ा का कारण बना है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को भी प्रभावित किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले भी कहते रहे हैं, तनाव में कमी, संवाद और कूटनीति ही इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

तमिलनाडु के नए मुख्य सचिव साई कुमार की नियुक्ति, चुनावी बिगुल से पहले प्रशासन में बड़ा बदलाव…

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रशासनिक बदलाव की लहर चली है। आईएएस अधिकारी डॉ. एम. साई कुमार को तमिलनाडु का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साई कुमार ने राज्य के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और अब वह राज्य के प्रशासन की बागडोर संभालेंगे। बता दें, साई कुमार तमिलनाडु कैडर के …

The post तमिलनाडु के नए मुख्य सचिव साई कुमार की नियुक्ति, चुनावी बिगुल से पहले प्रशासन में बड़ा बदलाव… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मिलर ने अपनी ही टीम को हरवाया मैच, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिली. गुजरात टाइटंस ने इस मैच को सिर्फ 1 रन से अपने नाम किया. दिल्ली की टीम आखिरी 2 गेंदों पर 2 रन बनाने में नाकाम रही. Wed, 08 Apr 2026 23:50:37 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : सोनागाछी की सेक्स वर्कर क्या बोलीं ? #sonagachi #westbengalnews #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:03:06+00:00

US Iran Ceasefire: Strait of Hormuz खुलने की शर्त पर हुआ सीजफायर का ऐलान | Donald Trump । Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:00:37+00:00

News Ki Pathshala | Deadline से ठीक 90 मिनट पहले Donald Trump का वो फैसला जिससे दुनिया हैरान रह गई ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:52:19+00:00

US Iran Ceasefire: 40 दिन बाद युद्धविराम, Donald Trump के पांच लक्ष्य फेल | US Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers