इस प्राइवेट बैंक ने दी ग्राहकों को राहत, घटाया लोन पर ब्याज, MCLR में 5 बीपीएस की कटौती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 अगस्त को एमपीसी बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा कर दी है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद भी देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। कई टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 5 आधार अंकों की कटौती की है।
नई MCLR दरें 7 अगस्त से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने जुलाई में भी लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया था। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक संशोधन के बाद दरें 8% से लेकर 8.65% के बीच है, जो पहले 8.05% से लेकर 8.70% तक थी। केवल 2 साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में बदलाव नहीं किया है, रेट्स 8.55% पर बरकरार हैं।
नई MCLR दरें जानें
ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की गई है, दरें 8.05% से घटकर 8% हो चुकी हैं। 1 महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.05% से घटकर 8% हो चुका है। 3 महीने के लिए दरें 8.20% से घटकर 8.15% हो गई हैं। 3 महीने के लिए दरें 8.30% है , जो पहले 8.35% थी। 1 साल के लिए एमसीएलआर 8.45% से घटकर 8.40% हो चुका है। वहीं 3 साल की अवधि के लिए दरें 8.70% से घटकर 8.65% हो चुकी हैं।
मार्जिनल मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक विभिन्न प्रकार के लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसका सीधा असर में ईएमआई पर पड़ता है। बेस रेट 8.70% पर बरकरार है। बेंचमार्क पीएलआर 17.20% है। आखिरी बार बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में 24 जून 2026 को बदलाव किया गया था।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा कितना ब्याज?
बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6 .25% से लेकर 7% तक ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
Millind Gaba: 4 साल बाद टूट रही सिंगर मिलिंद गाबा की शादी? इंस्टाग्राम पर पत्नी संग हटाई तस्वीरें, किया Unfollow!
Millind Gaba: पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाली के बीच दरार आने की खबरें सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ा एक ऐसा बदलाव फैंस ने नोटिस किया जो मिलिंद और प्रिया के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सिंगर ने अपनी प्रोफाइल से प्रिया संग तस्वीरें और वेडिंग फोटोज भी हटा लिए हैं, इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में खटास और अलगाव की अटकलें लगने लगी हैं।
हालांकि प्रिया की प्रोफाइल में अब भी पति मिलिंद और बच्चों के साथकी तस्वीरें मौजूद हैं। ऐसे में अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते में किसी तरह की परेशानी या अलग होने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2022 में धूम-धाम से की शादी, 2025 में बने पैरेंट्स
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल 2022 को दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।
मिलिंद और प्रिया ने शादी के करीब तीन साल बाद अपनी जिंदगी में एक और बड़ी खुशखबरी साझा की थी। 1 फरवरी 2025 को दोनों ने बताया था कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अब उनके दो बच्चे हैं।
कौन हैं प्रिया बेनीवाल?
बता दें, प्रिया बेनीवाली मशहूर सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूब आर्टिस्ट हर्ष बेनीवाल की सगी बहन हैं। प्रिया खुद सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रिया ब्रैंड एंडोर्समेंट और ब्यूटी-फैशन से जुड़ी हैं।
PUBG के जरिए हुई थी पहली मुलाकात
मिलिंद गाबा ने 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी।
मिलिंद के मुताबिक, प्रिया उस समय गेम में नई थीं। मिलिंद पहले उनके भाई हर्ष बेनीवाल के साथ काम कर चुके थे। इसके बाद बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। दोनों ने 2022 में दिल्ली में शादी रचा ली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi







