सेगमेंट की सबसे सस्ती 7-सीटर कार ने कॉम्पटीटर्स की बढ़ाई टेंशन, इस महीने मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट
इसके MY26 वर्जन पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिलेंगे। इसके अलावा, इस पर 20,000 रुपए का स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट भी उपलब्ध है।
Explainer: 30 सितंबर 2026! वर्ल्ड कप 2027 का वो 'डेडलाइन डे' जो तय करेगा टीमों की किस्मत, जानें कट-ऑफ का पूरी गणित
ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होने में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बचा है, लेकिन इस टूर्नामेंट की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. वनडे वर्ल्ड कप अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. वहीं आईसीसी (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की कट-ऑफ तारीख 30 सितंबर 2026 तय की है. इस तारीख तक जो भी टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर रहेंगी, उन्हें बिना क्वालिफायर मैच खेले सीधे मुख्य टूर्नामेंट में एंट्री मिल जाएगी. इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन आईसीसी ने इस बार क्वालिफिकेशन और मुख्य टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए हैं. आइए इस पूरे समीकरण, कट-ऑफ की गणित और नए नियमों को विस्तार से समझते हैं.
नामीबिया को मेजबान होने के नाते नहीं मिलेगी सीधे जगह
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान और आईसीसी के पूर्ण सदस्य होने के नाते वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सीधे एंट्री मिल गई है. हालांकि नामीबिया भी संयुक्त मेजबानी कर रहा है, लेकिन उसे टूर्नामेंट में सीधे एंट्री नहीं मिलेगी, क्योंकि नामीबिया आईसीसी की पूर्ण सदस्य टीम नहीं है. ऐसे में नामीबिया को क्वालिफायर के जरिए ही टूर्नामेंट में अपनी जगह बनानी होगी.
कैसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमें कैसे मारेंगी सीधे एंट्री?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कट-ऑफ की तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है। आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-8 टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी, जबकि मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें भी क्वालिफाई कर जाएंगी। यानी कुल 10 टीमों को वनडे वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिलेगी। बाकी बची 4 टीमों का फैसला 'आईसीसी ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट' के जरिए होगा.
कैसे काम करता है क्वालिफिकेशन का पूरा गणित?
आईसीसी रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट क्वालिफाई करना सभी टीमों का बड़ा लक्ष्य होता है, क्योंकि ग्लोबल क्वालिफायर में किसी भी एसोसिएट या छोटी टीम से उलटफेर का शिकार होने का खतरा रहता है. बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज बाहर हो गई थी. अगर कोई टीम 30 सितंबर 2026 तक टॉप-8 (मेजबानों को हटाकर) में जगह नहीं बना पाती है, तो उसे क्वालिफायर की एक बेहद जटिल और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.
ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बचे हुए 4 स्थानों के लिए एक ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जो 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा. इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 10 टीमों में सबसे पहले वे 2 बड़ी टीमें शामिल होंगी जो 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-8 में जगह बनाने से चूक जाएंगी. इनके अलावा, आईसीसी की 'सीडब्ल्यूसी लीग-2' पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें इस टूर्नामेंट में सीधे एंट्री करेंगी. बाकी बची 4 टीमें एक 'क्वालिफायर प्ले-ऑफ' टूर्नामेंट से जीतकर आएंगी, जो कि लीग-2 की सबसे निचले पायदान वाली 4 टीमों और उससे भी निचले लेवल की 'चैलेंज लीग' की टॉप टीमों के बीच खेला जाएगा. इस तरह ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा और इनकी टॉप-4 टीमें मेन वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई करेंगी.
आईसीसी का नया रोमांचक फॉर्मेट
जुलाई 2026 में एडिनबर्ग में हुई अपनी वार्षिक बैठक में आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के मुख्य फॉर्मेट को और भी कठिन और रोमांचक बना दिया, ताकि कोई भी मैच औपचारिकता मात्र न रहे. आईसीसी का पहला प्लान वनडे वर्ल्ड कप को लेकर 14 टीमों को सीधे 7-7 के दो ग्रुप में बांटने की थी, लेकिन अब नया त्रि-स्तरीय फॉर्मेट लागू कर दिया गया है.
स्टेज 1: सुपर सीरीज (Super Series) - क्वालिफिकेशन के बाद जो 14 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी, उन्हें उनकी रैंकिंग और क्वालिफिकेशन रूट के आधार पर सीडिंग दी जाएगी. यानी टीमें किस रैंक पर हैं, यह तय होगा. 14 टीमों में से सबसे नीचे की 3 टीमें (रैंक 12, 13 और 14) मुख्य टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक 'सुपर सीरीज' राउंड खेलेंगी. यह एक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट होगा, जिसमें इन 3 टीमों की आपस में भिड़ंत होगी. इस सुपर सीरीज की सिर्फ टॉप टीम ही अगले राउंड यानी स्टेज 2 में पहुंचेगी, जबकि बाकी 2 टीमें वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगी. हालांकि, ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट को जीतने वाली नंबर-1 टीम को इस सुपर सीरीज से छूट मिलेगी और उसे सीधे मुख्य 12 टीमों के स्टेज में एंट्री मिलेगी. जबकि क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को इस नॉकआउट 'सुपर सीरीज' का सामना करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: जब होस्ट टीम को मिलती है वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, तो नामीबिया को मिली किस बात की सजा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









