Ameesha Patel: जाकिर खान के धुरंधर वाले जोक पर भड़कीं अमीषा पटेल; सिद्धार्थ आनंद ने भी सुनाई खरी-खरी!
Ameesha Patel On Zakir Khan: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक मजाक अब बड़े विवाद में बदल गया है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ‘धुरंधर’ की सफलता पर किया गया उनका तंज फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को पसंद नहीं आया।
जहां एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलकर नाराजगी जाहिर की, वहीं डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
क्या बोले जाकिर खान?
Zakir Khan is praising Dhurandhar and taking a dig at Bollywoodiyas.
— Monica Verma (@TrulyMonica) April 6, 2026
No wonder Islamist and liberal handles are targeting him, his family and his career because for them FoE is a one way street. pic.twitter.com/MGvinfkoUq
अवॉर्ड शो होस्ट करते हुए जाकिर खान ने ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर सभी को इस फिल्म की कामयाबी से जलन हो रही है।
जाकिर ने इसे और मजेदार बनाते हुए कहा कि “फिल्म में धमाका कहीं और हुआ, लेकिन उसका असर जुहू-बांद्रा तक महसूस हुआ।”
अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा
DUDE-Stop spreading NEGATIVITY!film industry has valued n respected DHURANDHAR!Superstars like SRK,SALMAN,SUNNY , HRITHIK,AJAY et have given not just 1 but 25 plus mega hits n will continue to do so????CHILL-GADAR bahut saalon se sabne already machai hain aur aage bhi machaayenge???? pic.twitter.com/MqOD74LH83
— ameesha patel (@ameesha_patel) April 7, 2026
जाकिर के इस बयान पर अमीषा पटेलl ने सोशल मीडिया पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हमेशा अच्छी फिल्मों को सम्मान देती है और इस तरह की बातें करना गलत है।
अमीषा ने आगे शाहरूख, सलमान, सनी, ऋतिक और अजय जैसे बड़े सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सुपरस्टार्स ने कई मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने जाकिर को “नेगेटिविटी न फैलाने” की सलाह भी दी।
सिद्धार्थ आनंद ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया
Juhu - Bandra peeps have given all ATBB’s since the past 50 years. You have to be a real duffer to undermine their contribution ????
— Siddharth Anand (@justSidAnand) April 7, 2026
वहीं, सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान का नाम लिए बिना ही उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले कई दशकों में इंडस्ट्री को कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में उनके योगदान को कम आंकना सही नहीं है।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय भी बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ यूजर्स जाकिर खान का समर्थन कर रहे हैं और इसे सिर्फ एक मजाक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मानते हैं कि ऐसे बयानों से गलत संदेश जाता है और इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है।
यह भी पढ़े - समय रैना की वापसी: ‘Still Alive’ में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर कसा तंज, वीडियो वायरल
Cocktail 2 Song Jab Talak: 'कॉकटेल 2' का पहला गाना रिलीज होते ही हुआ ट्रोल! लोगों ने बताया 'क्रिंज'
Cocktail 2 Song: अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हो गया है। गाने में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के ग्रूविंग डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह ट्रैक जहां कुछ लोगों को पसंद आया, वहीं कई लोगों ने इसे लेकर निराशा जताई है।
‘जब तक’ गाने को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
यह फिल्म साल 2012 की सुपरहिट कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। पहले पार्ट के गान बेहद पॉपुलर थे जिसके चलते इस नए ट्रैक से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि दर्शक अब इस नए गाने को क्रिंज बता रहे हैं।
गाने में जहां कृति और रश्मिका के ग्लैमरस समर लुक्स ने ध्यान खींचा, वहीं शाहिद कपूर की डांस परफॉर्मेंस को भी सराहा गया। हालांकि, इसके बावजूद गाना दर्शकों पर खास असर छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे “क्रिंज” बताया, तो कुछ ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। कई लोगों को लगा कि मेकर्स पुराने हिट गाने ‘तुम्ही हो बंधू’ जैसा माहौल दोबारा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए।
कास्टिंग पर भी उठे सवाल
कुछ नेटिज़न्स ने रश्मिका मंदाना की कास्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वह इस तरह के गाने में फिट नहीं बैठतीं। वहीं, कृति सेनन के फैंस का मानना है कि वह इससे बेहतर प्रोजेक्ट की हकदार हैं।
Fucking same template????
— ❤️???? (@Ramu6648) April 8, 2026
Some girls and boys on beach dancing, taking shots, lead actor does some dance moves in centre, lead actresses walks and dances around adjusting their hair❗#JabTalak | #Cocktail2
pic.twitter.com/z1p0giUeKx
कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि गाने की धुन और लिरिक्स में कोई ताजगी नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्ही हो बंधू' को कोई नहीं हरा सकता।” वहीं दूसरे ने लिखा कि 'आजकल के गाने पुराने हिट्स को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।'
is it now mandatory to have one of these cringe beach song in every other bollywood movies
— Moumita Aich (@moumitaroy1298) April 8, 2026
Dear Bollywood, this is not the 90s era where you could feed all the crap over and over again. Now people have awoken and have better taste. Give content which the audience can relate to, not just dance, romance, breakup and all.
— Brown Panther ???????? (@BrownPanth3r) April 8, 2026
कब रिलीज होगी फिल्म?
'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















