Responsive Scrollable Menu

India's Got Latent विवाद पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, Ranveer Allahbadia पर साधा निशाना

कॉमेडियन समय रैना ने आखिरकार 'इंडियाज गॉट लेटेंट' वाले उस पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है, जिसने इंटरनेट पर खूब हंगामा मचाया था। अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल 'समय रैना स्टिल अलाइव' में उन्होंने बताया कि पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने वो विवादित सवाल एक बार नहीं, बल्कि पूरे आठ बार पूछा था। समय ने मजाक में कहा कि एडिट के दौरान उन्होंने रणवीर की बाकी कई अजीबोगरीब बातें तो हटा दी थीं, लेकिन एक सवाल फिर भी रह गया।

विवाद की असली कहानी

समय ने अपने देसी अंदाज में बताया कि जब उन्होंने एपिसोड का फाइनल कट देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि रणवीर ने काफी विवादित बातें की थीं। समय ने कहा, 'मैंने सोचा कि चलो बाकी सब हटा देता हूं और सिर्फ एक हिस्सा रख लेता हूं।' उन्होंने हंसी-मजाक में यह भी कह दिया कि एपिसोड का 99 परसेंट गलत कंटेंट उन्होंने हटा दिया था। अब समय की ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Zakir Khan के जलने वाले बयान से Bollywood में मचा बवाल, सितारों ने खोला मोर्चा


साथियों को मिली धमकियां 

इस विवाद के बाद का समय काफी तनाव भरा रहा। समय ने साझा किया कि जब उनके साथी कॉमेडियन्स को जान से मारने की धमकियां और लीगल नोटिस मिलने लगे, तो उन्हें काफी बुरा महसूस हुआ। यह दौर उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि इस पूरी स्थिति की वजह से उनके माता-पिता भी काफी परेशान और चिंता में रहने लगे थे।
 

इसे भी पढ़ें: मजाक पर Saurabh Dwivedi हुए ट्रोल, तो Rajpal Yadav ने हाथ जोड़कर की ये भावुक अपील


ईमानदारी से जीता फैंस का दिल

हालांकि यह एक कॉमेडी शो है और इसमें कुछ बातों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर भी पेश किया गया है, फिर भी फैंस समय की ईमानदारी की दाद दे रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से इस पूरे मुद्दे पर अपनी गलती और मुश्किल हालात को स्वीकार किया, उससे उनके चाहने वाले काफी खुश हैं। समय ने दिखा दिया कि हंसी-मजाक के पीछे भी कई ऐसी चुनौतियां होती हैं जो एक कलाकार को अंदर तक हिला देती हैं।

Continue reading on the app

Zakir Khan के जलने वाले बयान से Bollywood में मचा बवाल, सितारों ने खोला मोर्चा

भारत के मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई जोक नहीं बल्कि उनका एक बयान है। एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग नाराज हो गए हैं। जाकिर ने इशारों-इशारों में कहा कि फिल्म धुरंधर 2 की कामयाबी से बॉलीवुड के कुछ लोग अंदर ही अंदर जल रहे हैं।

जाकिर का वो तीखा तंज

अवॉर्ड शो को होस्ट करते हुए जाकिर ने कहा कि आप चाहे जितने भी बधाई वाले पोस्ट या इंटरव्यू दे दें, पर सच तो यही है कि धुरंधर की सफलता ने सबकी नींद उड़ा दी है। उन्होंने फिल्मी अंदाज में तंज कसते हुए कहा, बम फिल्म में फूटे लयारी में, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में। उनका इशारा साफ था कि फिल्म की सफलता बांद्रा और जुहू में रहने वाले बड़े फिल्मी सितारों को हजम नहीं हो रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Raaka: Allu Arjun और Deepika Padukone की मेगा-फिल्म का ऑफिशियल टाइटल आउट


इंडस्ट्री के बचाव में उतरे सितारे

जाकिर के इस बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। आनंद ने मुंबई फिल्म सर्किट का पक्ष रखते हुए कहा कि जुहू और बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने जाकिर का नाम लिए बिना कहा कि उनके योगदान को कम आंकना बेवकूफी होगी।

अमीषा पटेल का कड़ा रुख

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नेगेटिविटी फैलाना बंद होना चाहिए। अमीषा नेकहा, शाहरुख, सलमान और सनी देओल जैसे सुपरस्टार्स ने दर्जनों हिट फिल्में दी हैं और फिल्म जगत ने हमेशा अच्छी फिल्मों का सम्मान किया है। उन्होंने अपनी फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा कि गदर तो बहुत सालों से सबने पहले ही मचा रखी है और आगे भी मचाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: पति से प्यारी विचारधारा!! Ranveer Singh स्टारर धुरंधर की सफलता पर Deepika Padukone की चुप्पी पर उठ रहे सवाल


बड़े नामों ने की फिल्म की तारीफ

भले ही जाकिर के बयान पर विवाद हो रहा हो, लेकिन फिल्म धुरंधर 2 को इंडस्ट्री के बड़े नामों का साथ भी मिला है। करण जौहर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और परेश रावल जैसे कलाकारों ने खुलकर फिल्म की तारीफ की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर जाकिर के इस बयान और उस पर आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर खूब बहस छिड़ी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर लगातार दूसरी हार थमा दी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बता दें कि राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलकर अपनी टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में कुछ सही गेंदें ही मैच का रुख बदल सकती हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर टीम पांच-छह सही गेंदें डाल पाती, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता था। लेकिन शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के बल्लेबाजों ने दबाव बना दिया, जिससे टीम पूरे मैच में पीछे ही रही।

मौजूद जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह भी माना कि पूरी गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई और विपक्षी टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, तभी जीत की राह पर वापसी संभव होगी।
Wed, 08 Apr 2026 21:38:17 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan | US Iran Ceasefire: India में Pakistan को लेकर कलेजा क्यों फटा? Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:37:57+00:00

Arrest as £200k stolen from scouts trip fund. #Scouts #UK #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:32:30+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत ने परमाणु के साथ क्या कर दिया कि चीन-अमेरिका के होश उड़ गए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:39:26+00:00

Shorts | चुनाव प्रचार करने पहुंचे युसूफ पठान क्या बोले ? | Bengal Election 2026 | Yusuf Pathan | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:32:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers