अल्लू के जन्मदिन पर फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक रिलीज:एक्टर निभाएंगे 4 किरदार; दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार नजर आएंगे
अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म 'राका' (Raaka) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले 'AA22xA6' रखा गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक डरावने और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। यह एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसे हिंदी और अंग्रेजी समेत 9 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। पोस्टर में दिखा एक्टर का डरावना अवतार पोस्टर की बात करें तो अल्लू अर्जुन इसमें बिल्कुल बदले हुए दिख रहे हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उन्हें काफी उम्रदराज दिखाया गया है। उनकी आंखों में गहरा काजल है और ऊनी कपड़ों से एक बड़ा पंजा बाहर निकलता दिख रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, "खुद को एक ऐसी सोच के लिए तैयार करें जो सीमाओं से परे है।" इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक्टर का किरदार काफी डार्क और रहस्यमयी होने वाला है। 800 करोड़ का बजट और 4 अलग किरदार रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' का कुल बजट करीब 800 करोड़ रुपए है। इसमें से 200 करोड़ रुपए प्रोडक्शन और 250 करोड़ रुपए सिर्फ VFX पर खर्च किए जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग किरदार निभाएंगे। इसमें वे दादा, पिता और दो बेटों के रोल में दिख सकते हैं। फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स (दो अलग दुनियाओं) के इर्द-गिर्द घूम सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फीस के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 'राका' के लिए करीब 175 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म के मुनाफे में उनकी 15% की हिस्सेदारी भी होगी। वहीं, डायरेक्टर एटली इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।
Moto Pad 2026: 11-इंच की बड़ी डिस्प्ले, 7,040mAh बैटरी और 5G सपोर्ट वाला टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Moto Pad 2026 Launched: मोटोरोला ने अपना नया बजट फ्रेंडली टैबलेट Moto Pad 2026 लॉन्च किया है। यह टैबलेट 11-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है और दैनिक प्रोडक्टिविटी और मीडिया उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टैबलेट किसी भी हाई-एंड फीचर के लिए नहीं बनाई गई है, लेकिन बेसिक जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा करती है।
पावर के लिए इसमें 7,040mAh बैटरी औऱ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। जानिए इस नए टैबलेट की कीमत और फीचर्स।
Moto Pad 2026: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Moto Pad 2026 में 11-इंच का 2.5K रिज़ॉल्यूशन LCD/IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले पढ़ने और स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त शार्प है, जबकि हाई रिफ्रेश रेट सामान्य उपयोग और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूथ अनुभव सुनिश्चित करता है। ऑडियो के लिए टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप है, जिसे Dolby Audio के साथ ट्यून किया गया है, जिससे मूवी, वीडियो और म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर होता है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 6 Launch: 9000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन भारत में लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू; जानें खासियत
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है, जो मिड-रेंज फोन में आमतौर पर देखा जाता है। यह प्रोसेसर भारी मल्टीटास्किंग या हाई-एंड गेमिंग के लिए नहीं है, लेकिन रोज़मर्रा के कार्य जैसे पढ़ना, स्ट्रीमिंग और हल्का मल्टीटास्किंग आसानी से संभाल सकता है।
Smart Connect फीचर की मदद से टैबलेट को Motorola फोन और अन्य कंपैटिबल डिवाइस के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे कंटेंट को स्क्रीन के बीच मूव करना या काम को डिवाइस पर जारी रखना आसान हो जाता है। बैटरी के लिए इसमें 7,040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सामान्य उपयोग के लिए पूरे दिन पर्याप्त है।
कीमत और उपलब्धता:
Moto Pad 2026 की कीमत $249.99 से शुरू होती है। मोटो पैड 2026 यूनाइटेड स्टेट्स में 30 अप्रैल से टी-मोबाइल और मेट्रो बाय टी-मोबाइल के ज़रिए मिलेगा। इसे मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उसी MSRP पर सीधे बेचा जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi




















