Responsive Scrollable Menu

DC vs GT मैच में बनेंगे ये 4 बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल और जोस बटलर समेत 4 खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

DC vs GT : आज यानी 8 अप्रैल (बुधवार) को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला खेला जाने वाला है. शाम 7:30 बजे से दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने वाली है. उससे पहले आज हम आपको इस मैच में बनने वाले उन 4 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले जो केएल राहुल, समीर रिजवी, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने नाम आज के मुकाबले में दर्ज हो सकते हैं.  

केएल राहुल के नाम दर्ज होगा खास मुकाम

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. राहुल अगर इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 चौके लगा लते हैं तो वो अपने टी20 करियर 700 चौके पूरे कर लेंगे.

 

समीर रिजवी हासिल करेंगे खास उपलब्धि

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले से इस सीजन धमाल मचाने वाले समीर रिजवी के पास भी आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. रिजवी अगर इस मैच में 48 रन बना लेते हैं तो वो अपने टी20 करियर में 1000 रन पूरे कर लेंगे.

साई सुदर्शन के पास होगा इतिहास रचने का मौका 

गुजरात टाइटंट के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच सकते हैं. वो इस मुकाबले में अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर 6 चौके लगा लेते हैं तो, वो आईपीएल में 200 चौके पूरे कर लेंगे. 

जोस बटलर बन सकते हैं छक्कों के बादशाह

गुजराट टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के साथ एक खास मुकाम अपने नाम करने का मौका होगा. वो अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली के खिलाफ खेलने जाने मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर हैं. वो टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं. अगर वो आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 छक्के लगा देते हैं तो ये खास मुकाम हासिल कर लेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा.

ये भी पढ़ें : DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी जगह

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में तनाव के बीच केंद्र ने एलपीजी आवंटन का नया फॉर्मूला तय किया; फार्मा, फूड और कृषि जैसे क्षेत्रों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को एलपीजी आवंटन का नया फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत फर्मा, फूड और कृषि के साथ अर्थव्यवस्था के लिए अहम सेक्टर्स को राहत मिलेगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक,अब फार्मा, फूड, पॉलीमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, यूरेनियम, हैवी वाटर, स्टील, बीज, मेट, सिरेमिक, फाउंड्री, फोर्जिंग, ग्लास और एयरोसोल जैसे सेक्टर्स को बल्क एलपीजी मिलेगी।

इन इंडस्ट्रीज को मार्च 2026 से पहले की उनकी खपत का 70 प्रतिशत एलपीजी मिलेगी, हालांकि पूरे सेक्टर के लिए कुल सीमा 0.2 टीएमटी (थाउजेंड मीट्रिक टन) प्रति दिन तय की गई है।

सरकार के मुताबिक, जिन फैक्ट्रियों में एलपीजी की जगह प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल नहीं हो सकता, उन्हें पहले एलपीजी दी जाएगी।

साथ ही, इंडस्ट्रीज को तेल वितरक कंपनियों (ओएमसी) यानी तेल कंपनियों के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा और पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के पास आवेदन करना होगा।

हालांकि, जहां एलपीजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का जरूरी हिस्सा है और उसकी जगह गैस नहीं आ सकती, वहां पीएनजी आवेदन की शर्त माफ कर दी गई है।

सरकार द्वारा राज्यों को पहले ही पैक्ड नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी का 70 प्रतिशत आवंटन किया जा चुका है। इसमें 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कोटा उन राज्यों को मिलेगा जो पीएनजी से जुड़े तय सुधार लागू करेंगे।

सरकार के अनुसार, सरकार ने राज्यों तीन जरूरी कदम उठाने को कहा है, जिसमें पहला- नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026 को सभी संबंधित विभागों तक पहुंचाना, दूसरा- 10 प्रतिशत रिफॉर्म-लिंक्ड एलपीजी अलोकेशन का फायदा जल्द से जल्द उठाना और तीसरा- कंप्रेस्ड बायो गैस से जुड़ी राज्य नीति को जल्द नोटिफाई करना शामिल है।

इससे पहले मंगलवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 23 मार्च से अब तक लगभग 7.8 लाख 5-किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सोमवार को देशभर में 1.06 लाख से अधिक 5-किलो के सिलेंडर बिके, जबकि फरवरी महीने में प्रतिदिन औसतन 7,7000 सिलेंडर बिके थे।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पिछले चार दिनों में 5-किलो सिलेंडरों के लिए लगभग 1,300 जागरूकता शिविर भी आयोजित किए, जिनमें 10,000 से अधिक सिलेंडर बिके।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs DC Live Score, IPL 2026: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत की तलाश में होगी सीएसके

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक खेले तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. वहीं, पिछला मैच हारकर आई दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दिल्ली ने शुरुआती दो मैच जीतकर चार अंक हासिल किए हुए हैं और अंकतालिका में चौथे पायदान पर है. Sat, 11 Apr 2026 18:18:15 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat: रूबिका ने लगाई पाकिस्तानी नेता की क्लास#iranusceasefire #iranisraelwar #peacetalks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:41:06+00:00

Israel Hezbollah War: इजरायल ने ठुकराई सीजफायर वार्ता, हिज्बुल्ला पर किए ताबड़तोड़ हमले | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:45:02+00:00

Priyanka Purohit Viral Video: प्रेमी के लिए करवाई पति की हत्या! | Dhar | MP News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:45:10+00:00

Karnataka: रॉन्ग साइड में बाइक ले जाने से रोका तो भीड़ बढ़ती चली गई | #bengaluru #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers