Responsive Scrollable Menu

Skin Care Tips: चेहरे की झाइयां, दाग-धब्बे बिगाड़ रहे खूबसूरती? इन 5 ब्यूटी टिप्स से आएगा बदलाव

Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई साफ, चमकदार और बेदाग त्वचा चाहता है, लेकिन धूप, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल के कारण चेहरे पर झाइयां और दाग-धब्बे आम समस्या बन गए हैं। कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।

अगर आप भी चेहरे की इन समस्याओं से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स अपनाकर आप अपनी स्किन को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 टिप्स, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

5 स्किन केयर टिप्स करें ट्राई 

सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करें
धूप में मौजूद यूवी किरणें झाइयों और पिग्मेंटेशन की सबसे बड़ी वजह होती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान
त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।

घरेलू फेस पैक अपनाएं
दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप हल्दी, दही और बेसन से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को साफ करने के साथ-साथ टैनिंग और पिग्मेंटेशन को भी कम करता है।

हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन

Leftover Roti Pizza: बची रोटियों से बनाएं टेस्टी पिज्ज़ा, मिनटों में तैयार होगा बच्चों का फेवरेट स्नैक

Yogasana for High BP: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका

विटामिन C युक्त डाइट लें
विटामिन C स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कोलेजन बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। संतरा, नींबू, आंवला जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाएं
क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन को रोजाना फॉलो करें। इससे स्किन साफ, हाइड्रेटेड और हेल्दी बनी रहती है। सोने से पहले मेकअप हटाना बिल्कुल न भूलें।

क्या न करें?

  • बार-बार फेस को हाथ से न छुएं
  • केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई क्रीम न लगाएं

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, 'हमारा ईरान जीत गया'

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है, और लोगों ने इसे ईरान की "जीत" करार दिया है। हम आपको बता दें कि घाटी के विशेष रूप से शिया बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों लोग युद्धविराम का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जमा हुए। श्रीनगर शहर के सैदाकदल और जदीबल क्षेत्रों के साथ ही घाटी के बडगाम, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में भी जश्न का माहौल बन गया है।

ईरानी झंडे लहराते हुए लोगों ने युद्धविराम की घोषणा पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान जश्न के हिस्से के रूप में कश्मीरी कहवा भी बांटा गया। इस युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की "जीत" बताया। लोगों ने कहा, "यह युद्धविराम ईरान के लिए एक जीत है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आज हम इस जीत का जश्न मना रहे हैं।" कश्मीरी नेताओं ने भी इस संघर्षविराम का स्वागत किया है साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि आखिर इस जंग से अमेरिका को हासिल क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में 'Zero Tolerance' Policy, आतंक से लिंक पर LG सिन्हा का बड़ा एक्शन, 2 कर्मचारी बर्खास्त

हम आपको याद दिला दें कि इससे पहले, ईरान के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए कश्मीर में बड़े पैमाने पर धन जुटाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें लोगों ने ईरान के लोगों की मदद के लिए पैसे और अन्य कीमती सामान दान किए थे। हम आपको बता दें कि कश्मीर और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं जिसके कारण कश्मीर को अक्सर 'ईरान-ए-सगीर' (छोटा ईरान) कहा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs DC Live Score, IPL 2026: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत की तलाश में होगी सीएसके

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक खेले तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. वहीं, पिछला मैच हारकर आई दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दिल्ली ने शुरुआती दो मैच जीतकर चार अंक हासिल किए हुए हैं और अंकतालिका में चौथे पायदान पर है. Sat, 11 Apr 2026 18:18:15 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : Alipurduar में जनता क्या है मूड? | Bengal Elections | PM Modi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:06:31+00:00

Viral Video: ‘zombie drug’ निकला झूठ, आरोपी गिरफ्तार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:10:25+00:00

Bhaiyaji Kahin : Mamata Banerjeeपर क्यों भड़के युवा.? | Bengal Elections | PM Modi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:10:42+00:00

Car Accident Viral : तेज कार ने रौंदा, घसीटता चला गया शख्स | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T13:08:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers