AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026 जारी: इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
अगर आप AIIMS NORCET 10 परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने NORCET 10 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
उम्मीदवार अब aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना कैंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कब होगी परीक्षा?
AIIMS NORCET 10 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी-
- स्टेज 1 (CBT Exam): 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
- स्टेज 2 परीक्षा: 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
यह भर्ती परीक्षा देशभर के AIIMS संस्थानों और अन्य हेल्थकेयर सेंटरों में कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन/सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी और जेंडर
- पिता का नाम
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट टाइमिंग
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
MI VS RR: हार के दर्द के बाद भी हार्दिक ने दिखाया बड़ा दिल, वैभव सूर्यवंशी का बढ़ाया हौसला
Hardik Pandya Vaibhav sooryavanshi:आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और उनके लिए मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के खास व्यवहार को लेकर रही।
बारिश से प्रभावित इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन छोटे मुकाबले में भी रोमांच की कमी नहीं रही। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस विस्फोटक शुरुआत की नींव रखी यशस्वी जायसवाल और वैभव ने। दोनों ओपनर्स ने महज 2.4 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर 80 रन की तेज साझेदारी की और कुल 9 छक्के जड़े।
That’s sportsmanship ????
— CricketBlaze (@cricketblazeco) April 7, 2026
Hardik Pandya appreciating young Vaibhav Sooryavanshi ???????? pic.twitter.com/nMMpWdqULZ
बुमराह के खिलाफ वैभव ने 2 छक्के उड़ाए
यशस्वी ने शानदार अंदाज में नाबाद 77 रन (32 गेंद) बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान सबसे खास पल तब आया जब सूर्यवंशी ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। उनकी निडर बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और एक खास इशारे के जरिए उन्हें बधाई भी दी। पंड्या ने कहा, 'इतनी कम उम्र में इस तरह खेलना अद्भुत है। हमने मैच से पहले उनके बारे में काफी चर्चा की थी। जिस निडरता से वह बल्लेबाजी करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (6) और रयान रिकेल्टन (8) जल्दी आउट हो गए थे, जिससे टीम 3 ओवर में ही 23/3 के स्कोर पर सिमट गई।इसके बाद तिलक वर्मा (14) और हार्दिक पंड्या (9) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। हालांकि शरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन संदीप शर्मा ने शानदार लो कैच लेकर उनकी पारी खत्म कर दी।
आखिरकार मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी, जबकि सूर्यवंशी की पारी और हार्दिक पांड्या का खेल भावना से भरा व्यवहार चर्चा का केंद्र बन गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















