MI VS RR: हार के दर्द के बाद भी हार्दिक ने दिखाया बड़ा दिल, वैभव सूर्यवंशी का बढ़ाया हौसला
Hardik Pandya Vaibhav sooryavanshi:आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और उनके लिए मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के खास व्यवहार को लेकर रही।
बारिश से प्रभावित इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन छोटे मुकाबले में भी रोमांच की कमी नहीं रही। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस विस्फोटक शुरुआत की नींव रखी यशस्वी जायसवाल और वैभव ने। दोनों ओपनर्स ने महज 2.4 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर 80 रन की तेज साझेदारी की और कुल 9 छक्के जड़े।
That’s sportsmanship ????
— CricketBlaze (@cricketblazeco) April 7, 2026
Hardik Pandya appreciating young Vaibhav Sooryavanshi ???????? pic.twitter.com/nMMpWdqULZ
बुमराह के खिलाफ वैभव ने 2 छक्के उड़ाए
यशस्वी ने शानदार अंदाज में नाबाद 77 रन (32 गेंद) बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान सबसे खास पल तब आया जब सूर्यवंशी ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। उनकी निडर बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और एक खास इशारे के जरिए उन्हें बधाई भी दी। पंड्या ने कहा, 'इतनी कम उम्र में इस तरह खेलना अद्भुत है। हमने मैच से पहले उनके बारे में काफी चर्चा की थी। जिस निडरता से वह बल्लेबाजी करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (6) और रयान रिकेल्टन (8) जल्दी आउट हो गए थे, जिससे टीम 3 ओवर में ही 23/3 के स्कोर पर सिमट गई।इसके बाद तिलक वर्मा (14) और हार्दिक पंड्या (9) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। हालांकि शरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन संदीप शर्मा ने शानदार लो कैच लेकर उनकी पारी खत्म कर दी।
आखिरकार मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी, जबकि सूर्यवंशी की पारी और हार्दिक पांड्या का खेल भावना से भरा व्यवहार चर्चा का केंद्र बन गया।
Warm Food Tips: टिफिन खोलते ही मिलता है ठंडा खाना? घंटों तक खाना गर्म रखने में मदद करेंगे 10 स्मार्ट टिप्स
Warm Food Tips: ऑफिस हो, स्कूल या फिर लंबा सफर टिफिन में रखा खाना अगर ठंडा हो जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। सुबह जल्दी में बनाया गया गरम-गरम खाना जब दोपहर तक ठंडा पड़ जाता है, तो स्वाद के साथ-साथ खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। यही वजह है कि लोग अक्सर बाहर का खाना खाने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपने टिफिन का खाना घंटों तक गर्म और फ्रेश रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 असरदार उपाय, जो आपके खाने का स्वाद बरकरार रखेंगे।
इन 10 स्मार्ट टिप्स की लें मदद
1. टिफिन को पहले से गर्म करें
खाना डालने से पहले टिफिन में 1-2 मिनट के लिए गरम पानी डालकर रखें। इससे टिफिन अंदर से गर्म हो जाता है और खाना ज्यादा देर तक गरम रहता है।
2. इंसुलेटेड टिफिन का इस्तेमाल करें
साधारण डिब्बों की जगह थर्मल या इंसुलेटेड टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल करें। ये खास तौर पर तापमान को बनाए रखने के लिए बनाए जाते हैं।
3. खाना पूरी तरह गर्म डालें
हमेशा ध्यान रखें कि टिफिन में खाना डालते समय वह अच्छी तरह गर्म हो। हल्का गर्म खाना जल्दी ठंडा हो जाता है।
4. एल्यूमिनियम फॉयल का उपयोग करें
रोटी या पराठे को फॉयल में लपेटकर रखने से उनकी गर्माहट ज्यादा देर तक बनी रहती है।
5. टिफिन को तुरंत बंद करें
खाना डालते ही टिफिन को तुरंत बंद कर दें। ज्यादा देर खुला रखने से गर्मी बाहर निकल जाती है।
हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन
Leftover Roti Pizza: बची रोटियों से बनाएं टेस्टी पिज्ज़ा, मिनटों में तैयार होगा बच्चों का फेवरेट स्नैक
Yogasana for High BP: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका
6. थर्मल बैग का इस्तेमाल करें
टिफिन को थर्मल बैग या कवर में रखें। यह बाहर के तापमान से बचाकर खाने को गर्म बनाए रखता है।
7. खाली जगह कम रखें
टिफिन में ज्यादा खाली जगह न छोड़ें। ज्यादा हवा होने से खाना जल्दी ठंडा होता है।
8. कपड़े में लपेटकर रखें
टिफिन को एक साफ सूती कपड़े या किचन टॉवल में लपेटने से अतिरिक्त इंसुलेशन मिलता है।
9. लिक्विड फूड्स को प्राथमिकता दें
दाल, सब्जी या ग्रेवी वाले फूड्स सूखे खाने की तुलना में ज्यादा देर तक गर्म रहते हैं।
10. टिफिन को सही जगह रखें
टिफिन को ठंडी जगह या AC के सीधे संपर्क में न रखें। इसे बैग के अंदर सुरक्षित रखें ताकि तापमान बना रहे।
क्यों जरूरी है गर्म खाना?
गर्म खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहतर होता है। ठंडा खाना कई बार पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए इसे सही तापमान पर रखना जरूरी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















.jpg)





