Responsive Scrollable Menu

OnePlus का 6,000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता: मिल रही ₹12,000 से ज्यादा की छूट, जानें पूरी डील 

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus 13 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस समय फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में में यह हैंडसेट भारी छूट के साथ मिल रहा है। ग्राहक इस डिवाइस को अभी पूरे 12 हजार की बचत के साथ अपना बना सकते हैं। इसमें आपको 6000mah की बड़ी बैटरी,  QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले , Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। देखिए ऑफर प्राइस, फीचर्स-स्पेसिफिकेशन। 

OnePlus 13 का ऑफर प्राइस 
OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की कीमत पर लॉन्थीच किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह ₹61,499 में लिस्टेड है, यानी सीधा ₹8,500 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,750 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। अगर आप और बचत करना चाहते हैं, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं। इस प्रकार आप 12 हजार से अधिक की बचत का लाभ उठा सकेंगे। 

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Adreno 830 GPU दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स 
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम तक), और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 13: क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जो पावरफुल परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल दोनों में बेहतरीन हो, तो OnePlus 13 एक मजबूत विकल्प है।

Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यह फोन हैवी मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले और Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम भी मिलता है।

6000mAh बैटरी और मौजूदा डिस्काउंट कीमत के साथ, OnePlus 13 प्रीमियम सेगमेंट में एक value-for-money डिवाइस बनकर उभरता है।

Continue reading on the app

Zareen Khan: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से थी बीमार; वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान का 8 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि एक्ट्रेस की टीम ने की है।

जरीन खान की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि परवीन खान अब इस दुनिया में नहीं रही। बयान में कहा गया, “हमारी प्रिय परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक निधन हो गया।”

लंबे समय से थी बीमार

परवीन खान पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। जरीन खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत के बारे में अपडेट देती थी और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील करती थी।

यह भी पढ़े -  आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

मां की देखभाल के लिए लिया था ब्रेक

एक्ट्रेस ने अपनी मां की देखभाल के लिए कई बार सोशल मीडिया और काम से दूरी बनाई थी। हालांकि, उन्होंने कभी खुलकर बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी।

वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

Zareen Khan

परवीन खान का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में किया गया। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो विवाद पर Rajpal ने तोड़ी चुप्पी, सौरभ और जाकिर के लिए कही बड़ी बात!

मुश्किलों में बीता जरीन का बचपन

बताया जाता है कि जरीन खान का बचपन आसान नहीं रहा। उनके पिता बचपन में ही परिवार को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनकी मां ने ही परिवार को संभाला।

जरीन खान का करियर

जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Veer से की थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान (Salman Khan) नजर आए थे। इसके बाद वह ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘अक्सर 2’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी। आखिरी बार वह 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थी। इस दुखद खबर के बाद जरीन खान के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, अभिषेक को लेकर कही ये बात; KBC अनुभव पर सुनाया मजेदार किस्सा!

Continue reading on the app

  Sports

4000 रन और 200 विकेट, टी20 में जडेजा के नाम बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

ravindra jadeja record: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है. आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है. Sat, 11 Apr 2026 01:05:48 +0530

  Videos
See all

स्कूल में बच्चों से कराया गया श्रम! #bihar #shortvideo #viralvideo #ChildLabour #aajtak #awerness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

सिलेंडर के लिए जनता बेहाल #shortsvideo #lpgcylinder #lpgcrisis #viral #aajtak #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:42+00:00

Iran War News : पूर्व इजरायली सैनिक का जवाब, पाकिस्तानी को आया गुस्सा ! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

Bihar New CM: बिहार के नए CM पर आई बड़ी खबर! | Bihar New CM | Bihar | Nitish Kumar Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers