Realme C100 5G: नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग से है लैस; जानें कीमत
Realme ने चुपके से थाईलैंड में अपने C सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C100 5G को लॉन्च कर दिया है। यह बजट 5जी स्मार्टफोन है, जो कई दमदार फीचर्स से लैस है। फोन में पावरफुल 7,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP रियर कैमरा भी दिया गया है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।
Realme C100 5G कीमत और उपलब्धता
Realme C100 5G को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इनक कीमतें इस प्रकार है -
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत THB 6,999 (~₹20,000)
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत THB 7,499 (~₹21,000)
Realme C100 5G 22 अप्रैल 2026 से थाईलैंड में Lazada सहित विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Blooming Purple और Sprouting Green रंग विकल्पों में आएगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus का 6,000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता: मिल रही ₹12,000 से ज्यादा की छूट, जानें पूरी डील
Realme C100 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Realme C100 5G, फोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। हैंडसेट में 6.8-इंच HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 180Hz टच रिस्पॉन्स रेट, NTSC 83 परसेंट कलर गैमट, 16.7 मिलियन कलर, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 nits तक पीक ब्राइटनेस और Panda-MN228 प्रोटेक्शन देता है।
नए Realme C100 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 6 Launch: 9000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन भारत में लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू; जानें खासियत
कैमरे की बात करें तो, Realme C100 5G में पीछे की तरफ ऑटोफोकस के साथ एक 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का सिंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। हैंडसेट 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Realme फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, एक USB टाइप-C पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS भी हैं।
Realme C100 5G में 7,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। नए Realme C100 5G में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है। इसका साइज़ 166.47x78.23x8.88mm है और वज़न लगभग 224g है।
OnePlus का 6,000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता: मिल रही ₹12,000 से ज्यादा की छूट, जानें पूरी डील
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus 13 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस समय फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में में यह हैंडसेट भारी छूट के साथ मिल रहा है। ग्राहक इस डिवाइस को अभी पूरे 12 हजार की बचत के साथ अपना बना सकते हैं। इसमें आपको 6000mah की बड़ी बैटरी, QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले , Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। देखिए ऑफर प्राइस, फीचर्स-स्पेसिफिकेशन।
OnePlus 13 का ऑफर प्राइस
OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की कीमत पर लॉन्थीच किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह ₹61,499 में लिस्टेड है, यानी सीधा ₹8,500 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,750 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। अगर आप और बचत करना चाहते हैं, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं। इस प्रकार आप 12 हजार से अधिक की बचत का लाभ उठा सकेंगे।
OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Adreno 830 GPU दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम तक), और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 13: क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जो पावरफुल परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल दोनों में बेहतरीन हो, तो OnePlus 13 एक मजबूत विकल्प है।
Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यह फोन हैवी मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले और Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम भी मिलता है।
6000mAh बैटरी और मौजूदा डिस्काउंट कीमत के साथ, OnePlus 13 प्रीमियम सेगमेंट में एक value-for-money डिवाइस बनकर उभरता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















