Responsive Scrollable Menu

सर्जियो गोर ने ट्रंप से की मुलाकात, कहा- भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर हुई चर्चा

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और वैश्विक स्थिरता को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के वैश्विक स्थिरता लाने के अटूट संकल्प की भी सराहना की।

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक शानदार डिनर किया। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके राष्ट्रपति कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और भी बहुत कुछ पर चर्चा की। यह एक बेहद यादगार शाम थी, जब इतिहास हमारी आंखों के सामने रचा जा रहा था।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब ट्रंप ने ईरान पर होने वाली सैन्य कार्रवाई को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, ईरान ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की इच्छा का संकेत दिया, जो तनाव में संभावित कमी का संकेत है।

इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश के रास्ते को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। गोर ने बताया, सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के साथ भारत-अमेरिका कमर्शियल रोडमैप पर एक प्रोडक्टिव मीटिंग हुई। हमने भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता को अमेरिकी तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने वाले एक नए एमओयू, आने वाले सिलेक्ट यूएसए समिट में भारत की मजबूत भागीदारी और अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की ताकि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले और सप्लाई चेन मजबूत हों।

एक अलग बयान में, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि लटनिक और गोर मिलकर भारत-अमेरिका व्यापक व्यापार ढांचे को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया कि हम 1.4 अरब लोगों के बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने और 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी निर्यात को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

गोर ने दिन की शुरुआत में ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की थी। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी वाशिंगटन पहुंचे ताकि दोनों देशों के संपूर्ण संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चुपके से दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी विदेश मंत्री, NSA डोभाल ने किया बड़ा खेल

राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी स्थाई नहीं होती। सिर्फ हित स्थायी होते हैं। और इसी कहावत को बता दें कि सच साबित करती एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने हलचल मचा दी है। बता दें कि दिल्ली पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री और इसके पीछे जो पर्दे की कहानी बताई जा रही है वो यह है कि अजीत डोभाल ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेला है। यह खबरें सामने आई है कि 7 अप्रैल की शाम बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान नई दिल्ली पहुंचे हैं। लेकिन बता दें कि यहां पर सिर्फ एक मुलाकात नहीं हो रही। यह सिर्फ एक दौरा नहीं है। यह भारत बांग्लादेश रिश्तों के नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

क्यों खास है यह दौरा 

दरअसल ये इसलिए भी बड़ा है क्योंकि बांग्लादेश में सत्ता बदलने के बाद यह पहला हाई लेवल विजिट है। जहां अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी कि बीएनपी की सरकार सत्ता में है और तारिक रहमान प्रधानमंत्री है। इसके पहले बता दें कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के बीच में यानी कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में एक खटास आई थी। दोनों के रिश्ते में काफी तनाव आ गया था।

दिल्ली में किनसे होगी इनकी मुलाकात? 

दरअसल 8 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में बड़ी बातचीत के साथ ही उनकी मुलाकात होगी और इसी के साथ ही पीयूष गोयल हरदीप सिंह पूरी के साथ में भी उनकी मुलाकात हो सकती है और फिर उसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी उनकी मुलाकात होगी। 

इसे भी पढ़ें: जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

डोभाल फैक्टर क्यों अहम है? 

अजीत डोभाल भारत की स्ट्रेटेजिक और सिक्योरिटी पॉलिसी के मास्टरमाइंड माने जाते हैं।  उनका इस मीटिंग में शामिल होना यह साफ संकेत देता है कि बातचीत सिर्फ यहां पर डिप्लोमेसी की नहीं होगी बल्कि सिक्योरिटी और स्ट्रेटेजिक लेवल पर भी यहां पर बातचीत होगी। 

किन-किन मुद्दों पर होगी बड़ी बातचीत 

दरअसल बता दें कि इस दौरे में कई अहम मुद्दे टेबल पर होंगे। वीजा सेवाओं की बहाली जो जुलाई 2024 से बंद है। एनर्जी कॉरपोरेशन बढ़ाना, बॉर्डर मैनेजमेंट को मजबूत करना, नदी जल बंटवारा यानी कि टेस्टा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। व्यापार को आसान बनाना, वीजा और मेडिकल टूरिज्म पर भी फोकस रहेगा। बांग्लादेश की तरफ से खास यहां पर दबाव रहेगा क्योंकि वीजा सर्विस पूरी तरह से बहाल करने का यहां पर बात की गई क्योंकि इससे मेडिकल टूरिज्म प्रभावित हुआ है। भारत लंबे समय से बता दें कि बांग्लादेश के मरीजों के लिए बड़ा मेडिकल हब रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर से ऐसा क्या पूछा गया कि शरमा गईं, वीडियो वायरल

sara tendulkar viral video: सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सारा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल मैच देखने लखनऊ पहुंची. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह मुस्कुराते हुए शर्माती नजर आईं. उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया. Fri, 10 Apr 2026 19:25:14 +0530

  Videos
See all

Halla Bol: Iran के Territorial waters पर प्रो. Syed Zameer Abbas Jafri का बयान | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:16+00:00

Shorts | चेन्नई मेट्रो से सफर करते दिखे CM MK Stalin #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:04+00:00

West Bengal Elections | तो इसलिए मुसलमानों को पसंद करती हैं ममता बनर्जी? | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:07+00:00

AAJTAK 2 | MATHURA BOAT TRAGEDY | YAMUNA में पलटी नाव, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers