Responsive Scrollable Menu

Iran 10 Point Conditions On Ceasefire: ईरान की कौन सी 10 बड़ी शर्तें मान गया अमेरिका? तेहरान ने कहा बड़ी जीत, देखें लिस्ट

अंग्रेजी में कहते हैं हू ब्लिंक फर्स्ट ट्रंप ने ब्लिंक किया और जो अभी तक वो बड़े हाई हॉर्स पर घूम रहे थे उनको नीचे आना पड़ा क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बोला था कि हम ऐसी बर्बादी करेंगे ईरान के अंदर सिविलाइजेशन खत्म होगी। उनको फिर उसके उससे हटना पड़ रहा है। ईरान की एक बहुत बड़ी जीत है। क्योंकि अमेरिका ने जितने भी अपने लक्ष्य रखे थे, ऑब्जेक्टिव रखे थे, किसी में भी वो कामयाब नहीं हुए। रिजीम चेंज हुआ नहीं, यूरेनियम उनको मिला नहीं। वहां पर सिविल सोसाइटी ने जो अमेरिका की बात सुनकर सड़कों पर आए और अमेरिका के मुताबिक ही 42,000 लोग मारे गए। उनका क्या हुआ? अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि दो हफ्तों के लिए ईरान पर हमले रोके जाएंगे। यानी कि सीज फायर का ऐलान कर दिया गया है। अब सीज फायर के बीच ईरान की 10 शर्तों का जिक्र हो रहा है जो ईरान ने अमेरिका के सामने रखी हैं। इन 10 शर्तों में क्या-क्या है? इसे पॉइंट्स में समझते हैं। 

इसे भी पढ़ें: China ने मनाया तब जाकर माना ईरान, पाकिस्तान नहीं जिनपिंग के दखल से हुआ सीजफायर

सबसे पहली है कि डील जो हुई है उसमें सुरक्षा की गारंटी हो। स्थाई शांति हो और लेबनान में भी शांति हो। यह ईरान की तरफ से शर्त रखी गई थी। साथ ही प्रतिबंधों की समाप्ति हो। सहयोगियों की सुरक्षा भी हो। स्टेट ऑफ हार्मोस को खोलना गुजरने पर फीस तय की जाए। यह भी मांग की गई ईरान की तरफ से। साथ ही ओमान की साझेदारी की चर्चा भी ईरान की तरफ से किया गया है। सुरक्षित मार्ग के नियम लागू हो। कंस्ट्रक्शन फंड यानी कि मुआवजा जो है वो ईरान की तरफ से मांगा गया। जो तबाही हुई उसके लिए पैसे दिए जाए, मुआवजा दिया जाए। यह ईरान ने कंडीशन रख दी है इस पूरी डील की। तो ईरान की तरफ से ये 10 शर्तें हैं। वहीं अमेरिका की तरफ से 15 शर्तें ईरान के सामने रखी गई है। जाहिर है दोनों देशों के बीच में सहमति बनी है और तभी सीज फायर का ऐलान हुआ है। यानी ना अमेरिका ईरान को छेड़ेगा ना इजराएल अब छेड़ेगा और वहीं ईरान की तरफ से भी वाइस ऑफ़ वर्षा होने की उम्मीद है। तो सीज फायर पर ये जो शर्तें हैं वो रखी गई है। 

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी बोल रहे थे जर्मनी के लोग, पुतिन ने हड़काया, क्यों चौंक गया भारत!

ईरान की 10 शर्तें 

1. हमला नहीं करने का वादा – अमेरिका ईरान पर किसी तरह का हमला नहीं करेगा।
2. हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण – इस अहम समुद्री रास्ते पर ईरान का अधिकार बना रहेगा।
3. यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी – ईरान को परमाणु कार्यक्रम के तहत संवर्धन की अनुमति मिलेगी।
4. सभी मुख्य प्रतिबंध खत्म – अमेरिका द्वारा लगाए गए सीधे आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएंगे।
5. दूसरे देशों के जरिए लगाए गए प्रतिबंध भी खत्म – सेकेंडरी सैंक्शन भी हटाए जाएंगे।
6. UN सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव खत्म – ईरान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध समाप्त होंगे।
7. IAEA के प्रस्ताव समाप्त – परमाणु एजेंसी के बोर्ड द्वारा लगाए गए प्रस्ताव भी खत्म होंगे।
8. ईरान को मुआवजा – नुकसान के लिए ईरान को आर्थिक भरपाई दी जाएगी।
9. अमेरिकी सेना की वापसी – अमेरिका अपने लड़ाकू सैनिक इस क्षेत्र से हटाएगा।
10. हर मोर्चे पर युद्ध बंद – लेबनान सहित सभी जगह सैन्य कार्रवाई रोकी जाएगी।

Continue reading on the app

क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स

Foods That Damage Liver: खानपान का लिवर पर सीधा असर पड़ता है. ऐसे में खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं जो लिवर को खराब कर सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए डॉक्टर ने सलाह दी है कि लिवर डैमेज करने वाले इन फूड्स को कभी नहीं खाना चाहिए.

The post क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

Delhi: दिग्गज काँग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के जनाज़े में पहुंचे Rahul gandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:00+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers