Responsive Scrollable Menu

क्रूड ऑयल के गिरते ही रॉकेट बने RIL, HPCL समेत ये स्टॉक्स, ONGC में गिरावट; निवेशकों के लिए आया बड़ा संकेत

अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जिससे डाउनस्ट्रीम कंपनियों जैसे HPCL, IOC और BPCL के शेयरों में तेजी आई, जबकि ONGC और Oil India जैसे अपस्ट्रीम स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला। निवेशकों के लिए यह बदलाव सेक्टर के अनुसार अलग-अलग अवसर और जोखिम लेकर आया है।

Continue reading on the app

Suji Appe Recipe: नाश्ते में बच्चों को खूब पसंद आएंगे सूजी अप्पे, 10 मिनट में कर लें तैयार

Suji Appe Recipe: सुबह का नाश्ता हर घर में सबसे अहम होता है, खासकर जब बात बच्चों की हो। रोज-रोज वही पराठा या ब्रेड से बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो सूजी अप्पे एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं।

खास बात यह है कि सूजी अप्पे सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं और हेल्दी भी होते हैं। इसमें सब्जियों का इस्तेमाल करके आप इसे और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। बच्चों को इसका सॉफ्ट और स्पंजी टेक्सचर बहुत पसंद आता है, जिससे वे इसे बड़े चाव से खाते हैं।

सूजी अप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप पानी
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/2 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 1/2 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 चम्मच तेल

सूजी अप्पे बनाने का तरीका

सूजी अप्पे स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है जो आसानी से तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

अब इस बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। इससे अप्पे और भी हेल्दी और रंगीन बनेंगे।

अगर आप चाहें तो एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें सरसों के दाने डालें और इस तड़के को बैटर में मिला दें। इससे स्वाद और बढ़ जाता है। अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। इससे अप्पे फूले-फूले और सॉफ्ट बनेंगे।

हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन

Leftover Roti Pizza: बची रोटियों से बनाएं टेस्टी पिज्ज़ा, मिनटों में तैयार होगा बच्चों का फेवरेट स्नैक

Yogasana for High BP: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका

अब अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें। फिर बैटर डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट पकाएं। एक तरफ से गोल्डन ब्राउन होने पर पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं।

गरम-गरम सूजी अप्पे को नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए यह एक परफेक्ट और टेस्टी नाश्ता है। इसका टेस्ट घर के बड़े भी खूब पसंद करेंगे। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs RR IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर उगलेगी आग? गुवाहाटी मैच पर संकट के बादल, कब शुरू होगा मैच? जानिए ताजा अपडेट

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली पर नजरें रहेंगी। Fri, 10 Apr 2026 19:24:42 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | MATHURA BOAT TRAGEDY | YAMUNA में पलटी नाव, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:54+00:00

Shorts | चेन्नई मेट्रो से सफर करते दिखे CM MK Stalin #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:04+00:00

Shorts | जयपुर में लड़की से छेड़छाड़ | #jaipur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:32+00:00

Halla Bol: Iran के Territorial waters पर प्रो. Syed Zameer Abbas Jafri का बयान | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers