Responsive Scrollable Menu

डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की व्यस्त दिनचर्या में खुद को फिट रखना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कुछ एक्सरसाइज और नियमित आहार से आप खुद को फिट रख सकते हैं। इन्ही में से एक योगासन है बकासन। शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास से यह आसान हो जाता है। बकासन करने से पूरा शरीर मजबूत होता है और तनाव दूर हो जाता है।

बकासन शब्द संस्कृत के दो शब्दों को मिलाकर बना है। बक का अर्थ बगुला, यानी कि पक्षी, और आसन का अर्थ बैठना है। यानी कि इसका शाब्दिक अर्थ होता है बगुले की तरह बैठना। इस आसन को करने के दौरान शरीर एक बगुले या सारस जैसी होती है, जिसमें शरीर का पूरा वजन हाथों की कलाइयों पर संतुलित होता है। इसमें घुटने कोहनियों के ऊपर या बाहों के ऊपरी हिस्से पर टिके होते हैं और कूल्हे ऊपर उठे हुए होते हैं। यह एक संतुलन आसन है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, बकासन (कौआ आसन या क्रेन पोज) एक महत्वपूर्ण संतुलन योगासन है, जो हाथों, कंधों और कोर मसल्स को मजबूत बनाता है। यह मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और शारीरिक स्थिरता को बढ़ाता है। यह पेट की मांसपेशियों को टोन कर पाचन में सुधार करता है और तनाव को कम करने में भी सहायक है।

डेस्क जॉब या फिर लगातार बैठकर काम करने वालों के लिए यह आसन सहायक है। क्योंकि इसके करने मात्र से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और लचीलापन आता है। यह आसन कमर को मजबूत बनाता है और पीठ दर्द जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही यह मानसिक तनाव और चिंता को घटाता है। बकासन करते समय गहरी सांसें ली जाती हैं, जिससे मन शांत होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

बकासन करने के लिए सबसे पहले पैरों के पंजों के बल उकड़ू बैठ जाएं, यानी एड़ियां जमीन से ऊपर रहें। अब दोनों हथेलियों को पैरों के आगे जमीन पर रखें। उंगलियां फैली होनी चाहिए ताकि पकड़ मजबूत बने। अब धीरे-धीरे अपने शरीर का भार हाथों पर डालें और पैरों को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। घुटनों को कोहनियों के पास टिकाएं और एड़ियों को नितंबों के पास रखें। इस स्थिति में शरीर को जितना हो सके स्थिर रखें और गहरी सांस लेते रहें। फिर धीरे से वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

घुटने या कलाई में दर्द हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही शुरू करें। गर्भवती महिलाएं बिना विशेषज्ञ की देखरेख में न करें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Share Market Rally: शेयर बाजार में इन 6 कारणों से तूफानी तेजी; सेंसेक्स 2700 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 8 अप्रैल को तूफानी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 800 अंक बढ़कर 23,900 के पास पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के ऐलान से निवेशकों का जोश हाई दिखा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुझे माफ कर दो…RCB के खिलाड़ी ने मांगी माफी, केस लेगा वापस

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ केस ठोकने वाले नुवान तुषारा ने अब बोर्ड से माफी मांग ली है. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था लेकिन उन्हें श्रीलंकाई बोर्ड ने आईपीएल में हिस्सा लेने की एनओसी ही नहीं दी. Fri, 10 Apr 2026 17:53:20 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: Anti-Hindu बोलने पर दीदी का BJP पर पलटवार ! #westbengal #election #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00

KKR Vs LSG: IPL 2026 में KKR की हार का गुनहगार कौन? Abhishek Nayar का ‘घोटाला’ ? News| Cricketबाज़ी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:38:57+00:00

West Bengal Election। BJP का ये मुस्लिम नेता बोला “सनातनी हिंदू भाईयों को नरेंद्र मोदी ही बचा सकते” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:45:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: सीजफायर में Lebanon भी शामिल था? #iran #trump #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers