Samay Raina: समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, अभिषेक को लेकर कही ये बात; KBC अनुभव पर सुनाया मजेदार किस्सा!
Samay Raina Still Alive: यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने नए सेगमेंट ‘Still Alive’ में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर कई मजाकिया टिप्पणियां की और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने अनुभव साझा किए।
KBC में दादी को लेकर बोला झूठ
समय रैना ने खुलासा किया कि उन्होंने शो KBC में अमिताभ बच्चन से झूठ बोला था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दादी का निधन 7 साल पहले हो चुका है, लेकिन उन्होंने यह बात सिर्फ माहौल बनाने के लिए कही थी। उनके मुताबिक, “इंडियन इंटरनेट पर आप हमेशा अपने असली रूप में नहीं रह सकते, माहौल के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है।”
यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav के अपमान पर भड़के सलमान खान, दिया करारा जवाब; बोले- डॉलर ऊपर हो या नीचे…
‘क्लीन इमेज’ दिखाने की थी कोशिश
समय ने बताया कि KBC में उन्होंने अपनी असली कॉमिक पर्सनालिटी को दबाकर एक “साफ-सुथरे लड़के” की इमेज पेश करने की कोशिश की। उनका मानना था कि अगर वे ऐसा करेंगे तो लोग उन्हें एक वर्सेटाइल क्रिएटर के रूप में देखेंगे।
अमिताभ बच्चन पर करने वाले थे ये जोक
Samay sharing his intrusive thaughts from when he was sitting on hot seat of KBC....????????
— ๖ۣۜAяαиүα (@kohli_goat) April 7, 2026
ABHISHEK BACHCHAN...???????? #samayraina pic.twitter.com/cdq2oTXL6q
(Samay Raina On Abhishek Bachchan)
शो के दौरान समय रैना के दिमाग में कई जोक थे, लेकिन उन्होंने खुद को रोक लिया। उन्होंने बाद में खुलासा किया कि वे एक जोक करना चाहते थे जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का जिक्र था लेकिन उन्होंने अपनी इमेज बनाए रखने के लिए ऐसा नहीं किया। समय ने बताया कि वो कहना चाहते थे कि 'आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए।'
टीवी पर देखकर शॉक हो गए होंगे
Samay Raina roasting amitabh bachchan, don't miss 0:21 sec ???????? pic.twitter.com/f9RUXp1mr3
— Aditya. (@Adityaverce) April 7, 2026
(Samay Raina On Amitabh Bachchan)
समय रैना ने मजाक में कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें बाद में न्यूज में देखा होगा, तो उन्हें पहले लगा होगा कि उन्होंने कोई बड़ा काम किया है। लेकिन जब असल विवाद सामने आया होगा, तो वे हैरान रह गए होंगे।
‘साफ-सुथरा किरदार निभाना अजीब लगा’
समय ने बताया कि उनकी कॉमेडी स्टाइल आमतौर पर बेबाक और अनफिल्टर्ड होती है। ऐसे में KBC में खुद को पूरी तरह बदलना उनके लिए काफी अजीब अनुभव था। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि हर इंसान हर तरह की इमेज में फिट नहीं बैठ सकता।
यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो विवाद पर Rajpal ने तोड़ी चुप्पी, सौरभ और जाकिर के लिए कही बड़ी बात!
जल्द आ रहा है लेटेंट का नया सीजन?
So as I has said , this Samay Raina had intentionally created all those controversies in his show. Everything was planned. All those r*pe joke, incest comments, all were planned as he says his show ended on a HIGH POINT pic.twitter.com/GCsW43Z1cJ
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) April 7, 2026
(India's Got Latent 2)
हालांकि, समय रैना ने हिंट दिया है कि ‘India's Got Latent’ का दूसरा सीजन जल्द ही यूट्यूब पर लौट सकता है। फिलहाल, उनका ‘Still Alive’ सेगमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद क्या था?
(India's Got Latent Controversy)
समय रैना का शो India's Got Latent पहले भी विवादों में आ चुका है। फरवरी 2025 में एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद बड़ा बवाल मच गया था। कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हुई, समन भेजे गए और आखिरकार शो के सभी वीडियो हटाने पड़े। इसके बाद यह शो बंद हो गया।
यह भी पढ़े - दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में किया काम
पंजाब में छिपा था लश्कर कमांडर हुरैरा, 16 साल पहले की थी घुसपैठ; पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के अंतर-राज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के मालेरकोटला से लश्कर कमांडर अबू हुरैरा और 2 पाकिस्तानी आतंकियों समेत 5 लोग गिरफ्तार।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan

















