Responsive Scrollable Menu

जरीन खान पर टुटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां ने दुनिया को कहा अलविदा

Zareen Khan Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया है. आपको बता दें कि वो काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं. 

Continue reading on the app

पाकिस्तान को लगी मिर्ची! वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला तो उठाया उम्र पर सवाल, कहा-'वो 15 का नहीं 20-21 का है'

Vaibhav Suryavanshi : पाकिस्तान अकसर अपनी ओछी और खराब सोच के लिए जाना जाता है. पाकिस्तान में अपना बुरा होने पर नहीं बल्कि दूसरे का अच्छा होने पर मातम मनाया जाता है. भारत में जब कुछ अच्छा होता है या कोई भी भारतीय कुछ अच्छा करता है तो पाकिस्तान को मिर्ची लग जाती है. ऐसा क्रिकेट के मैदान पर भी अक्सर देखने के लिए मिलता है. ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर सामने आया है. 

भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण खेला जा रहा है. आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई को 27 रनों के हार मिली. इस मैच में भारत के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला. 

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जैसी ही चला वैसे ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज तनवीर अहमद को मिर्ची लग गईं. उन्होंने वैभव की उम्र पर सवाल उठाया और उन्हें 15 साल का मामने से मना कर दिया. उन्होंने वैभव को 15 का नहीं बल्कि 20-21 का बताया है. पाकिस्तान क्रिकेटर ने क्या कहा आइए इसके बारे में जानते हैं.

तनवीर ने उठाए वैभव की उम्र पर सवाल

तनवीर अहमद ने वैभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'वह 15 साल के बच्चे जैसा नहीं दिखता है. वह 20-21 साल के लड़के जैसा दिखता है. मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूं, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. उसके पास हाई बैक लिफ्ट और शानदार बैट स्विंग है, जिससे बहुत पावर मिलती है. उसके शॉट्स देखकर वह बहुत मजबूत लगता है. मुझे हैरानी है, वह अगले 3-4 सालों तक अंडर-19 क्रिकेट में हर बॉलर की धुनाई करेगा. वह एक बेहतरीन टैलेंट है लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि वह 15 साल का नहीं है. वैसे भी वह बैट से शानदार है'.

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन 

वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 बॉल में 1 चौके और 5 छक्कों के साथ 278.57 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 39 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो चर्चाओें में आ गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 52 रन रहा है. उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक आया है. उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के भी अब तक लगाए हैं. 

वैभव ने डेब्यू सीजन में मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 14 वर्ष की उम्र में अपना डेव्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में शतक जड़ दिया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में 7 मुकाबलों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर आईपीएल 2025 में 101 था. 

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 151 रनों का बचाव करते हुए मुंबई को 123 पर रोक दिया और 27 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रनों की नाबाद पारी खेली. 

ये भी पढ़ें : 'उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में...' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हेजलवुड, हेनरी, बुमराह, बोल्ट… वैभव सूर्यवंशी ने सबका किया एक जैसा हाल, क्रिकेट जगत हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी तूफानी रही है. वह 4 मैचों में 200 रन ठोक चुके हैं. इन रनों की खास बात ये है कि उन्होंने स्टार गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है. Sat, 11 Apr 2026 00:46:44 +0530

  Videos
See all

Shorts | वार्ता फेल हुई तो हमारे हथियार तैयार- Donald Trump | Iran- Israel war | America | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:40+00:00

Israel का बड़ा फैसला, 40 दिनों के बाद खुली Al Aqsa Mosque! #shorts #timesnownavbharat #tnnoriginals #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:02:24+00:00

Crime News: अंधविश्वास में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार! तांत्रिक के चक्कर में छोड़ा घर-बार! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:00:30+00:00

Shorts | बैठक से पहले लेबनान में बड़ा हमला | Iran- Israel War | America | donald Trump | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:54:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers