Responsive Scrollable Menu

सीजफायर या सरेंडर: अमेरिकी सीनेटर के दावों से मची सनसनी! क्या ईरान की सभी शर्तें मान गयें ट्रम्प? पढ़िए Ceasefire Impact

US-Iran Ceasefire: ईरान के 'सभ्यता विनाश' की धमकी देने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को समय सीमा खत्म होने से कुछ ही मिनट पहले पूरी दुनिया को चौंका दिया। ट्रंप ने न केवल बमबारी रोकने का ऐलान किया, बल्कि दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर भी मुहर लगा दी।

इस कूटनीतिक यू-टर्न ने जहां एक ओर शेयर बाजारों में दिवाली जैसा माहौल बना दिया है, वहीं अमेरिका के भीतर ट्रंप पर "ईरान के सामने सरेंडर" करने के आरोप भी लगने लगे हैं।

एक पोस्ट, एक मध्यस्थ और बारूद का थमना 

दुनिया उस समय कांप रही थी जब ट्रंप ने कहा था कि "आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी"। लेकिन जैसे ही घड़ी की सुइयां डेडलाइन के पास पहुँचीं, ट्रंप का 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट शांति का संदेश लेकर आया।

ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस सीजफायर ने बारूदी धुएं को तो कम कर दिया है, लेकिन साथ ही कई ऐसे कूटनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।

क्या ट्रंप ने ईरान के सामने किया सरेंडर? US सीनेटर का बड़ा आरोप 
सीजफायर का ऐलान होते ही अमेरिका में राजनीतिक भूचाल आ गया है। डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने CNN से बात करते हुए ट्रंप पर तीखा हमला बोला। मर्फी ने दावा किया कि ट्रंप ने ईरान के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं।

उन्होंने कहा, "यह अमेरिका के लिए विनाशकारी है कि ट्रंप ने ईरान को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर नियंत्रण देने और उनके 10-सूत्रीय एजेंडे को बातचीत का आधार बनाने पर सहमति दे दी।" अमेरिकी विपक्ष इसे 47 साल की कूटनीति की सबसे बड़ी हार बता रहा है।

​होर्मुज का 'टोल' और $2 मिलियन की शर्त: क्या ईरान वसूलेगा टैक्स? 
ईरान ने सीजफायर के लिए जो 10-सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, उसमें सबसे चौंकाने वाली बात 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर है। ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने तो देगा, लेकिन इसकी निगरानी और नियंत्रण ईरानी सेना के पास होगा। ईरान भविष्य में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से भारी टैक्स वसूलने की तैयारी में है।

अगर ऐसा होता है, तो ईरान इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल अपनी अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने के लिए एक 'दुधारू गाय' की तरह करेगा।

इस्लामाबाद में महा-पंचायत: कुशनर और जेडी वेंस की एंट्री 
दो हफ्तों के इस सीजफायर का उपयोग एक स्थायी समझौते के लिए किया जाएगा। खबर है कि ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ, दामाद जेरेड कुशनर और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आने वाले शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं।

यहा ईरान के टॉप डेलिगेशन के साथ आमने-सामने की बातचीत होगी। पाकिस्तान इस ऐतिहासिक शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है, जहा ट्रंप के 15-सूत्रीय और ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्तावों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश होगी।

ग्लोबल मार्केट में दिवाली: जापान से कोरिया तक शेयरों ने भरी उड़ान 
सीजफायर की खबर का सबसे सकारात्मक असर ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ा है। जैसे ही ट्रंप ने बमबारी रोकने का ऐलान किया, जापान का Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5% से ज्यादा उछल गए।

कच्चे तेलकी कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी की उम्मीद है। निवेशकों ने राहत की सांस ली है कि कम से कम अगले 14 दिनों तक ऊर्जा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।

​ईरान का 10-सूत्रीय 'विक्ट्री प्लान': मुआवजे से लेकर परमाणु छूट तक 
ईरान के प्रस्ताव ने वाशिंगटन में खलबली मचा दी है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि वह तभी झुकेगा जब:-

  • ​अमेरिका उसके यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) कार्यक्रम को स्वीकार करे।
  • ​सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं।
  • ​युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए ईरान को भारी मुआवजा दिया जाए।
  • ​क्षेत्र से अमेरिकी सेना की पूरी तरह से वापसी हो।

ट्रंप ने इसे "कामकाजी आधार" बताया है, जो दर्शाता है कि वे समझौते के लिए काफी उत्सुक हैं।

​इजरायल का रुख: क्या नेतन्याहू ट्रंप के फैसले से खुश हैं? 
इजरायल ने फिलहाल हमले रोकने पर सहमति तो जता दी है, लेकिन तेल अवीव में हलचल तेज है। इजरायली सेना के सूत्रों का कहना है कि वे सीजफायर का पालन करेंगे, लेकिन यदि ईरान ने इन 14 दिनों का उपयोग अपनी सेना को फिर से संगठित करने के लिए किया, तो इजरायल दोबारा हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप की यह 'शांति पहल' इजरायल के भीतर भी मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कर रही है।

​अब देखना होगा की क्या इस्लामाबाद की बातचीत मध्य पूर्व में 47 साल के संघर्ष को खत्म करेगी, या ये 14 दिन केवल एक बड़े तूफान से पहले की शांति हैं? पूरी दुनिया अब शुक्रवार को होने वाली बैठक की ओर देख रही है।

Continue reading on the app

Iran-US Ceasefire LIVE Updates: अमेरिका ने मान ली ईरान की सभी शर्तें! | Mojtaba Khamenei | Breaking

Iran-US Ceasefire LIVE Updates: अमेरिका ने मान ली ईरान की सभी शर्तें! | Mojtaba Khamenei | Breaking ईरान की सभ्यता खत्म करने की धमकी के बाद ईरान के लिए राहत भरी खबर आई. अमेरिका और ईरान में आपसी सहमति बन गई है और युद्ध को दो हफ्तों के लिए टाल दिया गया है #iranuswar #irausceasefire #donaldtrump #breakingnews #donaldtrump ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

सीने में दर्द छिपाकर भी हंसते रहे हार्दिक पंड्या, बड़े भाई की तरह वैभव सूर्यवंशी को शबाशी देना नहीं भूले, गले से लगा लिया

Vaibhav Sooryavanshi Hardik Pandya IPL: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां हार्दिक पंड्या बड़े भाई की तरह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहे हैं. वैभव ने मैच में हर किसी को हैरान करते हुए जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में दो लंबे छक्के उड़ा दिए. Wed, 8 Apr 2026 09:59:28 +0530

  Videos
See all

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: US-ईरान सीजफायर पर इजरायल खुश नहीं-US मीडिया | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T04:00:28+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers